Pratahkal-Rajasthan-Yellow paw on Encroachment in Dhani Dhundha

पूंजपुर (प्रात:काल संवाददाता) । ढाणी ढूंढा में आसपुर उपखण्ड क्षेत्र के खलिल ग्राम पंचायत के राजस्व गांव ढाणी ढूंढा में प्रशासन ने मार्ग पर हो रहे अवैध अतिक्रमण (Encroachment) को पीले पंजे की मदद से हटाया गया। मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। परिवादी भरत पिता हीरालाल सालवी ने राजस्व गांव ढाणी ढूंढा के रास्ते मे किए गए अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर परिवादी द्वारा बताया गया कि ग्राम आबादी ढाणी ढूंढा से नाले की तरफ जाने वाले रास्ते पर गौरीशंकर पिता अमरा रेबारी ने लकड़ियां, जीवा पिता जगजी सालवी व डाई पत्नी बगदा रेबारी द्वारा गोबर का कूड़ादान बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। जांच में उक्त मार्ग बिलानाम में रास्ता दर्ज है। जिस पर प्रशासन ने मौके पर जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण को हाथों हाथ हटाया गया। अतिक्रमणकर्ता ने विरोध भी जताया, किन्तु प्रशासन अतिक्रमण हटाने में सफल रहा। इस अवसर पर दोवड़ा थानाधिकारी हेमंत चौहान, ग्राम विकास अधिकारी भगवतसिंह शक्तावत, पटवारी राजेश पाटिदार, सरपंच मुकेश मीणा, महेंद्रसिंह, भरत सालवी आदि मौजूद थे।
Next Story