✕
करगेट गांव में पिंजरे में कैद हुआ पैंथर
By EditorialPublished on
शहर के आस-पास के गांवों में पैंथर की मूवमेंट लगातार आबादी क्षेत्रों में हो रही है और पैंथर गांवों (Panther Villages) में घुसकर मवेशियों का शिकार कर रहे है। साथ ही खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों और किसानों पर भी हमला कर रहे है। वन विभाग ने करगेट गांव से एक पैंथर रेस्क्यू किया है।

x

उदयपुर : शहर के आस-पास के गांवों में पैंथर की मूवमेंट लगातार आबादी क्षेत्रों में हो रही है और पैंथर गांवों (Panther Villages) में घुसकर मवेशियों का शिकार कर रहे है। साथ ही खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों और किसानों पर भी हमला कर रहे है। वन विभाग ने करगेट गांव से एक पैंथर रेस्क्यू किया है।
शहर से सटे भलों का गुड़ा गांव के करगेट में आबादी इलाके में एक नर पैंथर पिंजरे में कैद हुआ, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है । क्षेत्रीय वन अधिकारी नरपत सिंह (Narpat Singh) ने बताया कि करगेट इलाके में कुछ दिन पहले पैंथर की हलचल देखी गई थी और उसने कुछ शिकार भी किए थे, जिस पर वन विभाग की टीम ने एक पिंजरा लगाया था। गत रात्रि को पैंथर उस पिंजरे में कैद हो गया। सुबह जब पैंथर की दहाड़ सुनी तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वन विभाग के अधिकारी पिंजरे में कैद इस पैंथर को लेकर गए, जिसे दूर के सुरक्षित जंगलों में वापस छोड़ा दिया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
