Pratahkal - Udaipur News Update - On brother's suicide, sister got a case of harassment against 6 including sister-in-law
उदयपुर : जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में एक युवक (Youth) की मौत (Death) पर उसकी बहन (Sister) ने मृतक की पत्नी सहित छः के खिलाफ जमीन बेचने का दबाव बनाने, जिससे उसके भाई द्वारा आत्महत्या करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस (Police) के अनुसार प्रेमदेवी गुर्जर पत्नी निरंजन गुर्जर निवासी वल्लभपुरा नाथद्वारा राजसमन्द ने गोपीलाल पुत्र छगनलाल गुर्जर निवासी रूधालिया फतहनगर, कन्हैयालाल पुत्र गिर्राज गुर्जर निवासी गौशाला रोड नाथुवास नाथद्वारा, इसके पुत्र अर्जुन गुर्जर, निशा पुत्री भवानीशंकर पालीवाल निवासी आमली मावली, भानु पालीवाल निवासी ओमली मावली और निशा के जिजाजी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में प्रेमदेवी ने बताय कि वह अपने परिवार के साथ नाथद्वारा में निवास करती है तथा उसका का पीहर रुधालिया फतहनगर में है। जहां पर उसका भाई भरत पुत्र बंशीलाल गुर्जर रहता है।
करीब 2-3 माह पूर्व कन्हैयालाल, इसका पुत्र अर्जुन और निशा पालीवाल ने उसके भाई भरत की शादी का षडयंत्र रचा एवं उसकी शादी 4 निशा पालीवाल से करवा दी। 19 मई को इस विवाह का पंजीयन भी हो गया और आरोपी सभी उसके भाई की जमीन हडपने के लिए गोपीलाल उसका काका लगता है के साथ मिलकर उसे पिछले करीब 1 माह से लगातार प्रताडित कर रहे है। आरोपी फरियादी के भाई भरत की बेशकिमती जमीन को हड़पना चाहते है जिस कारण से उन्होंने उसकी शादी करवाकर उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। 8 जून को भरत व निशा दोनों उसके के घर आए थे तब फरियादिया के भाई भरत ने उसे सब बताया था कि सभी आरोपी उसकी जमीन बिकवाने के लिये उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे है। तब उसने अपने भाई को समझाया कि जमीन नहीं बेचनी और उससे कहा कि वह नाथद्वारा आकर रह ले। इस पर निशा उसे वापस 9 जून को अपने साथ आमली लेकर चली गई । 9 जून को फरियादिया के भाई भरत ने अपने चचेरे भाई चिराग पुत्र भैरूलाल गुर्जर निवासी नाथूवास को फोन कर कहां कि वह मरने वाला है और उसकी मौत के पिछे सभी आरोपी जिम्मेदार है। इनके द्वारा प्रताडित करने के कारण हीवह मर रहा है और उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इन सभी आरोपियों के कारण ही उसके भाई ने विषाक्त खाकर आत्महत्या की है। पीड़िता ने सभी के खिलाफ उसके भाई को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है।
Editorial

Editorial

Next Story