Pratahkal - Jodhpur News Update - JDC Devendra Kumar took weekly review meeting
जोधपुर : आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार (Commissioner Jodhpur Development Authority Devendra Kumar) द्वारा शुक्रवार 23 जून 2023 को सांय 4 बजे प्राधिकरण के सभी जोन एवं शाखाओं से संबंधित कार्यों की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक ली गई । बैठक में सचिव जयनारायण मीणा, निदेशकगण, उपायुक्तगण सहित अधिकारी मौजूद रहें। बैठक में आयुक्त देवेन्द्र कुमार (Commissioner Devendra Kumar in the meeting) द्वारा जोन प्रभारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सर्वप्रथम बैठक में प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत शिविरों में सम्पादित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के दौरान आयुक्त द्वारा विभिन्न प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर जीरों पेंडेंसी रखने के निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में राजस्थान सम्पर्क, लोकाकायुक्त, मानवाधिकार, नागरिक सुविधा केन्द्र, ऑडिट आक्षेपों के प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए। आयुक्त देवेन्द्र कुमार द्वारा बैठक में प्राधिकरण के राजस्व में वृद्धि हेतु नवीन योजनाएं लॉन्च करनें एवं आय के स्त्रोतों को बढ़ाने तथा विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
न्यायालय में प्रभावी पैरवी व मुकदमों की पालना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश :
बैठक में आयुक्त द्वारा विभिन्न न्यायिक प्रकरणों में प्राधिकरण द्वारा पूरी तैयारी के साथ प्रभावी पैरवी कर न्यायालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराने व माननीय न्यायालयों द्वारा निर्णित मुकदमों की पालना सुनिश्चित व लम्बित प्रकरणों में बकाया जवाबदावा इत्यादि प्रस्तुत करते हुए प्रभावी पैरवी करने हेतु निर्देशित किया गया। आयुक्त द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न बैठकों, राज्य सरकार व नगरीय विकास विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने के भी निर्देश प्रदान किए गए ।
Editorial

Editorial

Next Story