✕
राज्यपाल से प्रमुख विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधिगण ने की मुलाकात
By EditorialPublished on
राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) से शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जोशी (Chandra Prakash Joshi) और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ (Rajendra Singh Rathore) ने राज्य के सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।

x

जयपुर (कासं) । राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) से शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जोशी (Chandra Prakash Joshi) और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ (Rajendra Singh Rathore) ने राज्य के सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन के जरिए प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला एवं दलित उत्पीड़न और आपदा कुप्रबंधन के संबंध में ज्ञापन दिया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, सांसदों, विधायकों एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण द्वारा संज्ञान में लाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को पत्र प्रेषित किया है। मूल ज्ञापन के साथ दिए पत्र में उन्होंने उल्लेखित बिन्दुओं पर समयबद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिए कहा है।
Next Story
Related News
X

