Pratahkal-Rajasthan-Jodhpur-Rail Traffic Affected due to non interlocking operation

जयपुर (कासं) । जोधपुर (Jodhpur) मण्डल पर समदड़ी-भीलड़ी रेलखण्ड के मध्य स्थित जैनल भीलड़ी स्टेषनों के मध्य नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक (Block) लिया हा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित (Rail Traffic Affected) रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04841, जोधपुर-भीलड़ी रेलसेवा दिनांक 27.06.23 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा धनेरा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा धनेरा-भीलड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 04842, भीलड़ी जोधपुर रेलसेवा दिनांक 27.06.23 को भीलडी के स्थान पर धनेरा स्टेषन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भीलड़ी धनेरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Next Story