Pratahkal-Rajasthan-It is the work of the Congress to set fire behind the scenes, Sangh-BJP have always extinguished the fire: Vasundhara Raje


(कार्यालय संवाददाता) जयपुर । गहलोत (CM Ashok Gehlot) के आरएसएस-बीजेपी (RSS-BJP) पर दिए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने पलटवार किया हैं। वसुंधरा राजे ने कहा कि पर्दे के पीछे रह कर आग लगाने का काम कांग्रेस (Congress) का हैं।
संघ और भाजपा का काम तो आग बुझाने का है। वहीं हिंदुत्व (Hindutva) सब धर्मो का आदर करने वाली संस्कृति है। जिसके प्रवाह को न गहलोत रोक सकते न कांग्रेस । राजे ने बयान जारी करने के साथ ही इस मुद्दे को लेकर आज दिन में लगातार 3 ट्वीट भी किए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि मुख्यमंत्री आरएसएस और भाजपा को कोसने से बाज़ आए। प्रदेश में दंगे आरएसएस और भाजपा नहीं अशोक गहलोत की तुष्टिकरण नीति करवाती है। जितनी भी साम्प्रदायिक घटनाएं
(Communal Incident)
हुई है। उनके पीछे कांग्रेस की वोटों की राजनीति है। पर्दे के पीछे रह कर आग लगाने का काम कांग्रेस का है। संघ और भाजपा तो कांग्रेस की लगाई हुई आग को बुझा है। आए दिन संघ के खलाफ एक ही राग अलापने वाले गहलोत शायद भूल गये कि देश की आजादी के समय जब पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर सीमा लांघने की कोशिश की, तो सैनिकों के साथ संघ के स्वयंसेवकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राण दिए थे।
  • हिंदुत्व को ललकारने की गलती नहीं करें गहलोत
राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार हिंदुत्व को ललकारने की गलती नही करें। क्योंकि हिंदुत्व कोई एजेंडा नहीं हैं। 36 की 36 कोमों और सब धर्मों का आदर करने वाली संस्कृति है। जिसके प्रवाह को न वो रोक सकते न उनकी कांग्रेस । उन्होंने कहा कि जिस संघ को लेकर उनकी नींद उड़ी हुई है। उसके स्वयंसेवक 1962 के युद्ध में सेना की मदद के लिए सीमा पर पहुंचे थे । फलस्वरूप पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1963 की गणतंत्र दिवस परेड में संघ को शामिल किया था ।
सीएम को पता होना चाहिए कश्मीर विलय के समय जब पाकिस्तानी सेना भेष बदल कर हमारी सीमा में घुस रही थी । तब सरदार पटेल तथा 1965 में पाकिस्तान से युद्ध के समय लालबहादुर शास्त्री ने संघ से मदद मांगी थी और संघ ने जान हथेली पर रख कर सहयोग किया था। वह कोई और नहीं संघ ही था। जिसने दादरा, नगर हवेली और गोवा को पुर्तगालियों के कब्जे से मुक्त करा कर वहाँ भारत का झंडा फहराया था।
  • राजस्थान मे हिंदूत्व के एजेंडे को नहीं पनपने देंगे
.बिपरजॉय तूफान का जायजा लेने जालौर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि बीजेपी व आरएसएस के लोग दंगे करवाते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। राजस्थान में बीजेपी के हिन्दुत्व के एजेंडे को हम नहीं पनपने देंगे। उन्होंने कहा था कि बीजेपी गाय के नाम पर राजनीति करती हैं। लेकिन हमेशा गायों की सेवा करने में कांग्रेस आगे रही हैं।
Editorial

Editorial

Next Story