✕
जवेरी बाजार में व्हाइट हाउस के मलबे की अब भी जारी है पहरेदारी
By EditorialPublished on
जवेरी बाजार में एक पांच मंजिला इमारत में आग (Fire) लगने की वारदात के बाद 11 से ज्यादा दिन बीतने पर भी वहां मलबा जस का तस बरकरार है और एलटी मार्ग पुलिस इस मलबे की चौबीस घंटे पहरेदारी में लगी है। यहां बिल्डिंग में एक डायमंड और आठ गोल्ड जूलरी शॉप्स मौजूद थी। यही वजह है कि इस मलबे में काफी सारा गोल्ड और डायमंड जूलरी का जखीरा दबा पडा है और पुलिस को इसकी सुरक्षा में यहां तैनात रहना पड़ रहा है।

x

मुंबई । जवेरी बाजार में एक पांच मंजिला इमारत में आग (Fire) लगने की वारदात के बाद 11 से ज्यादा दिन बीतने पर भी वहां मलबा जस का तस बरकरार है और एलटी मार्ग पुलिस इस मलबे की चौबीस घंटे पहरेदारी में लगी है। यहां बिल्डिंग में एक डायमंड और आठ गोल्ड जूलरी शॉप्स मौजूद थी। यही वजह है कि इस मलबे में काफी सारा गोल्ड और डायमंड जूलरी का जखीरा दबा पडा है और पुलिस को इसकी सुरक्षा में यहां तैनात रहना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि इस बिल्डिंग से महज 100 मीटर की दूरी पर ही एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन है। इस मलबे की पहरेदारी के लिये चार से पांच कांस्टेबल दिन-रात तैनात हैं। यहां मलबे से कीमती माल निकालने का काम भी चल रहा है। यहां के हर जूलरी शॉप यूनिट में लगभग 3 करोड़ से ज्यादा कीमत का करीब 5 किलोग्राम सोना कीमती कच्चा माल के तौर पर भंडार में रहता है। यहां की दुकानों के जूलरी कारोबारी अपने माल की कीमत का आकलन करने में जुटे हैं। बिल्डिंग के जमीन मालिक भी यहां बिल्डिंग मे ही चौथी मंजिल पर रहते हैं। हालांकि अभी भी उनकी रिहाईश और कारोबार जारी है। जबकि मनपा ने इस बिल्डिंग को खतरनाक घोषित कर दिया है। व्हाइट हाउस के तौर पर मशहूर इस बिल्डिंग में 9 जून को भीषण आग लग गई थी। मुंबादेवी मंदिर के पास मौजूद इस बिल्डिंग में आग आधी रात के आसपास लगी थी और स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग में फंसे करीब 60 लोगों की जान बचाई थी। आग बिल्डिंग की निचली तीन मंजिलों पर लगी थी जिसके चलते अब यह बिल्डिंग फिलहाल मौजूदा हालात में रहने लायक नहीं है। मलबे के चलते यहां का सड़क यातायात पहले पूरी तरह बाधित था लेकिन अब इसे आंशिक रुप से यातायात के लिये खोल दिया गया है। लोगों को इस परिसर में दाखिल होने पर मनाही है। ऐसा इसलिये किया जा रहा है ताकि यहां आग के मलबे में दबा हुआ सोना और डायमंड का बड़ा भंडार सुरक्षित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
