Pratahkal-Rajasthan-Declaration of joint struggle by Nurses Association
जयपुर (कास) । राजस्थान (Rajasthan) के दोनो प्रमुख नर्सेज संगठन (Nurses Association) राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एवम राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत समेत कई संगठनों ने शुक्रवार को जेएमए सभागार में संयुक्त बैठक आयोजित कर राज्यव्यापी संयुक्त संघर्ष का ऐलान किया है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी, नरेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा, भूदेव धाकड़ ने बैठक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य स्तरीय राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति की घोषणा की एवम कहा कि एक और माननीय मुख्यमंत्री जी एवं चिकित्सा मंत्री जी सार्वजनिक मंचों से नर्सेज कोरोना वॉरियर्स की सेवाओं की तारीफ करते हुए नहीं थकते तथा मांग करो हम पूरी करेंगे का भरोसा दिलाते हैं वही दूसरी ओर नर्सेज की लंबित 11 सूत्रीय जायज मांगों की ओर लंबे समय से लगातार ज्ञापन एवं ध्यानाकर्षण प्रदर्शनों के बावजूद गौर प्रशासनिक उदासीनता के चलते साढे चार वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्णय कार्यवाही नहीं होने से राज्य के आपातकालीन नर्सेज संवर्ग को सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
Editorial

Editorial

Next Story