✕
धर्म आराधना के संकल्प के साथ नालासोपारा मे हुआ चातुर्मास प्रवेश
By EditorialPublished on
शुक्रवार को नालासोपारा संघ में जैन दिवाकरीय महासती साध्वी प्रतिभाश्री मसा, दीक्षिताश्री मसा, प्रेक्षाश्री मसा, प्रेरणाश्री मसा का चातुर्मास प्रवेश हर्षोल्लास के साथ हुआ। महिला मंडल ने मंगलाचरण व कन्या मंडल ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।

x

मुंबई । शुक्रवार को नालासोपारा संघ में जैन दिवाकरीय महासती साध्वी प्रतिभाश्री मसा, दीक्षिताश्री मसा, प्रेक्षाश्री मसा, प्रेरणाश्री मसा का चातुर्मास प्रवेश हर्षोल्लास के साथ हुआ। महिला मंडल ने मंगलाचरण व कन्या मंडल ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर महासती ने कहा कि इस वर्ष 5 माह का चातुर्मास है और आप सभी संकल्प लें कि इन दिनों में अपने आपको जिनेश्वर बनाने की और कदम रखेंगे। महासती ने कहा कि मेवाड़ गुरु परंपरा के श्रावक अपनी सौम्यता शिष्टता गुरु भक्ति के लिए जाने जाते हैं। इस चातुर्मास में उन्हें विशिष्ट आराधना कर अपने जीवन को सफल बनाना है। विभिन्न महासतीयो ने अपने प्रवचन के माध्यम से धर्म और मनुष्य जीवन पर प्रकाश डाला और सभी को अच्छा कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में साध्वी विश्वासश्री आदि ठाणा 2 का भी सानिध्य रहा।
संघ अध्यक्ष नेमीचंद इंटोदिया ने बताया कि प्रवेश का मुख्य कार्यक्रम जैन देरासर श्रीपाल टावर मे आयोजित हुआ। जहां पर स्थानकवासी समाज सहित विभिन्न जैन संघों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। संघ मंत्री नरेंद्र लोढ़ा ने बताया कि चातुर्मास प्रवेश के पूर्व नालासोपारा शहर में रैली निकाली गई। विभिन्न जगहों पर रैली का स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रमुख रमेश बोहरा ने बताया कि 2 जुलाई से कच्छी हॉल में प्रतिदिन दैनिक प्रवचन सहित विविध कार्यक्रम आयोजित होंगेl
स्वागताध्यक्ष परिवार के सदस्य सुरेशकुमार, प्रकाशचंद्र, रमेशकुमार, मुकेशकुमार, धर्मेशकुमार हर्षिल सॉंखला परिवार द्वारा आयोजन लाभार्थी, सुरेशचंद्र सौरभ, गौरव, निरव, प्रांशु पिपाड़ा परिवार, मदनलाल, रमेशचंद्र, लक्ष्मीलाल,राजेश, धर्मेश, भाग्येश इंटोदिया परिवार, कमलादेवी, रामलाल, नरेन्द्रकुमार, महेन्द्रकुमार, सम्यक लोढ़ा परिवार, श्रीमती कांतादेवी, मनिष कुमार, सुनिलकुमार सम्यक साँखला परिवार, नेमीचंद, गणेश, रमेश, लक्ष्मीलाल, भगवतीलाल ललित, विवेक, विनोद, हितेश, रितीक, रोनक रूद्र इंटोदिया परिवार, सुरेश कुमार सांखला परिवार, मांगीलाल, महावीर, अंकित, आदर्श, कवि, बोहरा परिवार, तेजमल, लोकेश, राहुल कुमार, शैलेश, मयंक, अधिक चोरडिया परिवार, कंचनबाई केसरीमल, नेमीचंद, गणेशलाल, रमेशचंद्र, लक्ष्मीलाल, भगवतीलाल, ललीत, विवेक, विनोद, हितेश, रितीक, रोनक, सद इंटोदिया परिवार आदि सहयोगी परिवार का सम्मान किया गया।
कन्हैयालाल कोठारी, अविनाश लोढा, जगदीश, मेवाड़ महिला मंडल महामंत्री कंचन सिंघवी, उमेश नाईक ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बेंगलोर, चेनई, पुणे,ओरंगाबाद,चितौड़, मनसोर, कर्नाटक,हैदराबाद,महाराट्र,साथ ही मुम्बई मेवाड़ संघ के उपसंघो के पदाधिकारियों व मेवाड़ संघ मुम्बई अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़,सुरेश चोरड़िया,सुनील कोठारी,विमल बोल्या,संदीप आंचलिया, सुरेश पोखरना,ख्यालीलाल कोठारी,नरेश बम्बोरी, राजेश मादरेचा,सुखलाल इंटोदिया, रूपेश जाधव,पंकज देशमुख,अरुण जाधव व नालासोपारा तेरापंथ समाज, मंदिरमार्गीय समाज,गुजराती जैन समाज,की उपस्थिति रही।
आयोजन को सफल बनाने में मेवाड़ संघ उपसंघ नालासोपारा के संरक्षक मदनलाल एम. इंदोदिया अध्यक्ष नेमीचन्द के. इंटोदिया मंत्री नरेन्द्रकुमार आर. लोढा, प्रमुख रमेशचन्द्र डी. बोहरा प्रमुख राजेन्द्र जी. बोहरा प्रमुख बाबूलाल एच. चोरड़िया कोषाध्यक्ष शान्तीलाल एम. इंटोदिया निर्वतमान अध्यक्ष रमेशचन्द्र एम. इंटोदिया, नवयुवक मण्डल, अध्यक्ष मुकेश एस. साखंला मंत्री प्रितेश आर. बोहरा कोषाध्यक्ष आशीष ए. लोढा महिला मण्डल, अध्यक्षा पिंकी एम. राजावत मंत्री सुशीला बी बोहरा कोषाध्यक्षा मंजू जी इटोदिया कन्या मण्डल, नालासोपारा अध्यक्ष अस्मीता एस. बोहरा मंत्री आचल एम. बोहरा कोषाध्यक्ष प्रियंका के. चपलोत सहित संघ के प्रकाशचंन्द्र हिंगंड, प्रकाशचन्द्र सांखला, तेजमल चोरड़िया, टेकचंद सांखला, रमेशचन्द्र नवलखा रोशनलाल धाकड़, गणेशलाल इंटोदिया, कुन्दन इंटोदिया, राजेन्द्र आंचलिया अशोक कुमार लोढ़ा, जितेन्द्र पामेचा, मनिष सांखला • लक्ष्मीलाल इंटोदिया, गणेशलाल चपलोत शान्तीलाल छाजेड़ अरविन्द छाजेड, सुरेशकुमार लोढ़ा हिम्मतलाल इंटोदिया, मुकेशकुमार सियाल एवं संघ, नवयुवक मंडल, महिला मंडल,कन्या मंडल का योगदान रहा। संचालन कवि ओम समदर्शी व मंत्री नरेन्द्र लोढा ने किया। आभार अध्यक्ष नेमीचंद इंटोदिया ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
