Pratahkal-Sub National Pulse Polio Vaccination Day on 25th
जयपुर (कासं) । उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस (Sub National Pulse Polio Vaccination Day) का आयोजन 25 जून को किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले के 5 साल तक के 3 लाख 60 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि 25 जून को पल्स पोलियो बूथों पर 5 वर्ष तक के 3 लाख 60 हजार बच्चों को ओरल पोलियो वेक्सीन पिलाई जाएगी। बूथों पर दवा पिलाने के बाद घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
Next Story