✕
ठाकरे परिवार की सुरक्षा कम किए जाने पर भड़के संजय राउत
By EditorialPublished on
राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने गुरुवार को कहा कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की सुरक्षा को कम करना राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि चाहे ईडी (ED) की छापेमारी हो या उद्धव ठाकरे की सुरक्षा को कम करना, ये सब राजनीति से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि उन्हें (भाजपा) को उनके कर्मों का फल अवश्य मिलेगा। वे (भाजपा) ज्यादा से ज्यादा क्या कर सकते हैं। वे हमें गोली मार सकते हैं या हमें जेल में डाल सकते हैं। इधर, महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) ने संजय राउ

x

मुंबई । राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने गुरुवार को कहा कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की सुरक्षा को कम करना राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि चाहे ईडी (ED) की छापेमारी हो या उद्धव ठाकरे की सुरक्षा को कम करना, ये सब राजनीति से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि उन्हें (भाजपा) को उनके कर्मों का फल अवश्य मिलेगा। वे (भाजपा) ज्यादा से ज्यादा क्या कर सकते हैं। वे हमें गोली मार सकते हैं या हमें जेल में डाल सकते हैं। इधर, महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) ने संजय राउत के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा (Security) कम नहीं की गई है। इस संबंध में राज्य के गृह विभाग सफाई दे चुकी है। उन्होंने कहा कि संजय राउत और आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) को इस बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिए।
सुरक्षा कम करने की आई थी खबर
बता दें कि एक दिन पहले खबर आई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा काफिले से अतिरिक्त गाड़ियों को हटा लिए गए हैं। वहीं, उद्धव गुट के एक नेता ने कहा था कि मातोश्री में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी कम कर दिया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
