Pratahkal-Rajasthan Assembly Elections; Congress is giving preference to young enthusiasm

जयपुर ( कार्यालय संवाददाता) । राजस्थान में कांग्रेस (Congress) ने विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) की अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए एक तरफ सीएम अशोक गहलोत जहां ताबड़तोड़ घोषणाएं कर हर वर्ग को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं चुनावों में जनता की क्या डिमांड है इसको लेकर सर्वे भी कराए जा रहे हैं। हाल ही में एआईसीसी और सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के सर्वे में सामने आया है कि जनता नए चेहरों की मांग कर रही है। गहलोत जानते हैं कि पुरानी गलतियां दोहराई तो फिर से सत्ता प्राप्ति का सपना चकनाचूर हो सकता है। लिहाजा अशोक गहलोत ने इसके लिए अब जनता की आवाज को मंच पर जगह देना शुरू कर दिया है। इससे फील्ड में जीताऊ नेताओं के चेहरों पर मुस्कान लौटी है। बरसों से पुराने चेहरों के बीच उनकी हमेशा खारिज होती आ रही दावेदारी को अभी से बल मिलने लगा है। इसके साथ ही गहलोत ने चुनाव से दो महीने पहले टिकटें तय करने की बहस भी छेड़ी है ताकि नये चेहरों को जनता के बीच लोकप्रिय बनने में मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
  • भाजपा की रणनीति का हवाला दिया जा रहा है
यह बात दीगर है कि बरसों से जमे जमाये खांटी नेता क्या अपनी सीट किसी और के लिए खाली करेंगे। राजनीति के जानकारों के अनुसार हालांकि ये कोई आसान काम नहीं है। लेकिन प्रयास किए जाए तो असंभव भी नहीं है। इसके पीछे भाजपा (BJP) की रणनीति का हवाला दिया जा रहा है। भाजपा हर चुनाव में टिकट बंटवारे में नई पॉलिसी लाती है। नये प्रयोग करती है। शायद कांग्रेस ने भी वक्त की इस जरूरत को समझा है और वह भी अब पुराने ढर्रे से निकलकर युवा जोश और तरूणाई के लिए जगह बनाने का आइडिया लेकर आती दिख रही है।
Editorial

Editorial

Next Story