Pratahkal-Rail Traffic Affected due to doubling work

जयपुर (कासं) । पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) द्वारा समस्तीपुर मण्डल पर दोहरीकरण के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित (Rail Traffic Affected) रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 19269, पोरबंदर- मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 22.06.23 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा नरकटियागंज- सगौली स्टेशन के मध्य 45 मिनट रेगुलेट रहेगी । गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 23.06.23 को पोरबंदर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग सगली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर संचालित होगी। गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 25.06.23 व 26.06.23 को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली होकर संचालित होगी ।

Editorial

Editorial

Next Story