✕
अमित शाह की आम सभा में खर्च होंगे 75 लाख
By EditorialPublished on
देश के गृहमंत्री की 30 जून को होने वाली सभा में करीब 75 लाख रूपए खर्च होंगे। इसके लिए संगठन ने सभी में खर्चा भी बांट दिया है कि कौन कितना देगा। इस सभा के आयोजन के लिए 10 लाख रूपए उदयपुर (Udaipur) सांसद देंगे, 5-5 लाख रूपए आठों विधानसभा (Assembly) के विधायक या विधायक प्रत्याशी देंगे।

x
उदयपुर : देश के गृहमंत्री की 30 जून को होने वाली सभा में करीब 75 लाख रूपए खर्च होंगे। इसके लिए संगठन ने सभी में खर्चा भी बांट दिया है कि कौन कितना देगा। इस सभा के आयोजन के लिए 10 लाख रूपए उदयपुर (Udaipur) सांसद देंगे, 5-5 लाख रूपए आठों विधानसभा (Assembly) के विधायक या विधायक प्रत्याशी देंगे। इसके साथ ही उप महापौर 6 लाख रूपए देंगे और शेष अन्य पदाधिकारियों से लिया जाएगा और इसकी तैयारी भी कर ली है। साथ ही बुधवार को हुई भाजपा (BJP) की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री के सामने सभी को बता भी दिया।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा (Arjunlal Meena) के घर पर एक भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें इस सभा में होने वाले खर्च पर चर्चा की गई। जिसमें सामने आया कि करीब 75 लाख रूपए इस सभा की व्यवस्थाओं के लिए खर्च होगा, जिसमें ग्राउण्ड बुकिंग से लेकर यहां पर कार्यकर्ताओं को लाने के लिए बसों, खाने, डोम, कुर्सियां, स्टेज और अन्य खर्चा होना है। इसके लिए पैसा कहां से आएगा इस पर चर्चा की गई।
बैठक में एक नेता ने कहा कि अमित शाह का कार्यक्रम ऐसे नहीं होता है और इस कार्यक्रम को भव्यता से करना होता है। ऐसे में करीब 75 लाख रूपए का खर्चा आएगा।
जानकारी के अनुसार इस दौरान सासंद के घर पर आयोजित बैठक में 75 लाख रूपए खर्चे का सुनकर सभी नेताओं के चेहरे उतर गए क्योंकि उन्हें पता चल गया था कि उन्हें इस खर्चे को पूरा करने के लिए ही बुलाया है। ऐसे में अब कोई कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। आखिर में खर्चे के लिए एक-एक पदाधिकारी से पूछा कौन कितना देगा तो कोई 11 हजार तो कोई 21 हजार रूपए की घोषणा ही कर रहा था। ऐसे में कुछ लाख रूपए ही एकत्रित हो रहे तो बाद में तय किया गया कि सांसद अर्जुनलाल मीणा 10 लाख रूपए देंगे। इस पर सांसद मीणा ने हामी तो भर दी पर बाद में कहा कि संगठन इसमें मेडिकल फिल्ड (Medicle Field) को शामिल नहीं करेगा तो वह 10 लाख रूपए देंगे। इस दौरान यह तय किया गया कि सभी विधायक और प्रत्याशियों से 5-5 लाख रूपए लिए जाएंगे।
इस दौरान कोई विधायक इस बैठक में नहीं होने के कारण कहीं से भी कोई जवाब नहीं आया। साथ ही तय किया गया कि उप महापौर पारस सिंघवी ने अपनी ओर से 1 और अन्य से 5 कुल 6 लाख रूपए देंगे ।
इधर यह भी तय किया गया कि पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भँवर सिंह पंवार 1 लाख रूपए और 10 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था करेंगे, प्रमोद सामर 1 लाख रूपए देंगे। इस तरह से किसी से 51 हजार तो किसी से 21 हजार रूपए शहर और देहात से तय कर जैसे-तैसे कर 75 लाख रूपए तय किए गए पूर्व में तय हुए रूपयों को मंगलवार को हुई भाजपा की बैठक में सभी नेताओं की उपस्थिति में बता भी दिया । बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के उपस्थित होने के कारण कोई कुछ भी नहीं बोल पाया।
कुछ पदाधिकारी तो खाना
इधर सांसद के निवास पर हुई इस बैठक में तो एक-दो पदाधिकारी काम का बहाना कर रवाना भी हो गए। इन्हें पता था कि बैठक खर्चे को लेकर ही की जा रही है, ऐसे में पैसे देने से तो अच्छा है कि पहले ही चुपचाप रवानगी ले लो ताकी कुछ भी नहीं देना पड़ेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
