Pratahkal - Udaipur News Update - 2 including the main kingpin arrested in the case of robbery by uprooting ATM
उदयपुर : शहर के समीप डबोक थाना पुलिस (Police) ने एटीएम (ATM) उखाड़कर लूट के मामले में गिरोह के सरगना सहित दो को गिरफ्तार (Arrested) किया है। दोनों आरोपियों (Accused) को सीकर से प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी चैलसिंह ने बताया कि डबोक स्थित एसबीआई बैंक (SBI) की प्रबंधक हनी जारोली पुत्री राकेश जारोली निवासी न्यू विद्यानगर सेक्टर 4 13 नवम्बर को मामला दर्ज करवाया था कि शाखा में ही एटीएम है। 12 नवम्बर की मध्य रात को बैंक शाखा का एटीएम चोरी हो गया है । जिस पर बैंक के कर्मचारियों के साथ बैंक पर पहुंची तथा शाखा के एटीएम को देखा तो एटीएम कैमरा क्षतिग्रस्त हो एटीएम मशीन गायब मिली तथा सुरक्षा गार्ड शंकर लाल ने बताया कि रात को 5-7 अज्ञात व्यक्ति मुंह बांधकर सफेद रंग की गाड़ी में आए तथा उसके हाथ-पैर बांध व डरा धमका कर एटीएम
(ATM)
लूट कर ले गये है। जिस पर बैंक को खोलकर सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) चैक किये तो रात को समय करीब 12.37 बजे पर 5-7 व्यक्ति सफेद रंग की चार पहिया, पीछे से ओपन गाड़ी में आए तथा गार्ड के हाथ-पैर बांध कर बैंक व एटीएम के सीसीटीवी कैमरो को तोड़कर व एटीएम रूम का शटर तोड़ पूरा का पूरा एटीएम नगदी सहित लूट कर ले गए। एटीएम में करीब 11 लाख रूपए थे। इस पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों को तलाश के लिए थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई भंवरसिंह, हैड कांस्टेबल शीशराम, कांस्टेबल निखिल, रामसिंह, राजकुमार की टीम को जांच के दौरान ही पता चला कि एटीएम उखाड़कर लूटकर ले जाने वाल गिरोह के सदस्यों को बूंदी जिले की पुलिस ने पकड़ा है, जिन्होंने इस तरह की वारदात करना स्वीकार किया है।इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बूंदी गई। वहां से पवन उर्फ हांडा पुत्र ख्यालीराम निवासी गोरिया खण्डेला सीकर व तेजपाल सिंह उर्फ कालू पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी गावली पाटन सीकर को प्रोडक्शन वारण्ट से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ इस तरह से पूर्व में भी एटीएम उखाड़कर लूटकर ले जाने के कई प्रकरण चल रहे है। आरोपी के शेष साथी फरार चल रहे है, जिनकी तलाश की जा रही है।
पिकअप से रस्सी बांधकर उखाड़ते है एटीएम
पुलिस के अनुसार आरोपी इतने शातिर है कि ये एटीएम में जाकर वहां के चौकीदार को बांध देते है और इसके बाद एटीएम के रस्सी बांधकर उसे पिकअप के बांधकर पिकअप से जोर से झटका देते है जिससे एटीएम उखड़ जाता है, जिसे ये लेकर फरार हो जाते Pratahkal - Udaipur News Update - 2 including the main kingpin arrested in है। बाद में इस एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रूपए लूटते है।
Editorial

Editorial

Next Story