✕
ट्रक ने महिला को कुचला, दर्दनाक मौत
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) शहर के बासनी थाना क्षेत्र में एम्स के सामने ओवरब्रिज (Overbridge) पर अटैक के चक्कर में एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया। महिला की दर्दनाक मौत (Painful Death) हो गई शव को एम्स हॉस्पिटल (Hospital) में रखवाया गया है फिलहाल शिनाख्त के प्रयास कर रहे हैं।

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) शहर के बासनी थाना क्षेत्र में एम्स के सामने ओवरब्रिज (Overbridge) पर अटैक के चक्कर में एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया। महिला की दर्दनाक मौत (Painful Death) हो गई शव को एम्स हॉस्पिटल (Hospital) में रखवाया गया है फिलहाल शिनाख्त के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पाली रोड से एम्स की तरह आ रही एक ट्रक में ओवर ब्रिज पर एक दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रही महिला को चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला के शरीर का आगे का हिस्सा ट्रक के टायर के नीचे आकर बुरी तरह फंस गया ।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला (Women) को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के पास में ही एक दस्तावेज मिला जिसमें सूरसागर क्षेत्र का एड्रेस था ऐसे में कंट्रोल रूम से टीम को सूरसागर क्षेत्र के रवाना किया गया। पुलिस ने फिलहाल महिला की पहचान उजागर नहीं की है।
हादसे के बाद ओवर ब्रिज पर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिस पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को साइड में करवा कर रास्ता खुलवाया गया । बासनी ओवरब्रिज और इसके नीचे ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा पिछले लंबे समय से हादसों के पॉइंट बने हुए हैं। पुलिया घुमावदार होने से यहां पहले भी कई हादसे हो रखे हैं ।
Next Story
Related News
X



