Pratahkal - Jodhpur News Update - JDA Commissioner Devendra Kumar visits progressed development work

जोधपुर : आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) देवेंद्र कुमार (Devendra Kumar) द्वारा गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ऑडिटोरियम व कल्चरल सेन्टर (International Auditorium & Cultural Center), टाउन हॉल, आरटीओ आरओबी और बाईजी का तालाब के प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार एवं अरविन्द माथुर, अधिशाषी अभियन्ता प्रदीप हुडडा, राकेश गहलोत व कानाराम, सहायक अभियन्ता सौरभ सारण व सौरभ पाराशर व कनिष्ठ अभियन्ता सुनिल डागा मौजूद रहे।

आयुक्त देवेन्द्र कुमार द्वारा निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में द्वितीय एवं तृतीय चरण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए परियोजना को समय पर पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। आयुक्त द्वारा विकास कार्यों को समय पर गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए।

Updated On
Editorial

Editorial

Next Story