✕
राज्यपाल को सौपी बीमा लोकपाल रिपोर्ट 2022-23
By EditorialPublished on
बीमा लोकपाल राजस्थान राजीव दत्त शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) को राजभवन मे बीमा लोकपाल की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 की प्रति आज सौंपी। इस रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्थान लोकपाल कार्यालय में 1911 शिकायतें प्राप्त हुई।

x

जयपुर (कास) । बीमा लोकपाल राजस्थान राजीव दत्त शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) को राजभवन मे बीमा लोकपाल की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 की प्रति आज सौंपी। इस रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्थान लोकपाल कार्यालय में 1911 शिकायतें प्राप्त हुई। इन शिकायतों में से 679 शिकायत जीवन बीमा संबंधित, 295 शिकायत सामान्य बीमा से और 937 शिकायत स्वास्थ्य खंड बीमा से संबंधित थीं। इन सभी शिकायतों का निपटारा वित्तीय वर्ष 2022-23 मे कर दिया गया। बीमा लोकपाल ने माननीय राज्यपाल महोदय को अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त शिकायतों की संख्या में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस अवसर पर सचिव राजेश जलोडिया, उप सचिव राजेश कुमार पारीक, बीमा लोकपाल एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Next Story
Related News
X

