✕
डब्बा ट्रेडिंग के जरिये 4672 करोड़ का आर्थिक लेनदेन
By EditorialPublished on
एप्लीकेशन के जरिये डब्बा ट्रेडिंग (Dabba Trading) के आरोप में अपराध शाखा पुलिस ने 45 साल के एक शख्स को कांदिवली पश्चिम इलाके से गिरफ्तार(Arrested) किया है। पिछले चार महीनों में आरोपी ने इसी तरह से 4 हजार 672 करोड़ रुपये कीमत के शेयर्स की खरीद-बिक्री की है और इसके जरिये करीब दो करोड़ से अधिक का सरकारी राजस्व की चोरी (Evasion of Government Revenue) की है।

x

मुंबई । एप्लीकेशन के जरिये डब्बा ट्रेडिंग (Dabba Trading) के आरोप में अपराध शाखा पुलिस ने 45 साल के एक शख्स को कांदिवली पश्चिम इलाके से गिरफ्तार(Arrested) किया है। पिछले चार महीनों में आरोपी ने इसी तरह से 4 हजार 672 करोड़ रुपये कीमत के शेयर्स की खरीद-बिक्री की है और इसके जरिये करीब दो करोड़ से अधिक का सरकारी राजस्व की चोरी (Evasion of Government Revenue) की है।
- क्या है यह डब्बा ट्रेडिंग ?
शेयर मार्केट (Share Market) में सूचकांक के उतार-चढ़ाव का बेजा इस्तेमाल कर उस पर एक खास तरीके से सट्टा खेला जाता है। ये सारा सौदा और लेनदेन नकद किया जाता है। इससे सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की हानि होती है और टैक्स की चोरी होती है। इसे ही डब्बा ट्रेडिंग कहते हैं। अपराध शाखा के यूनिट 11 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हाण को जानकारी मिली थी कि कांदिवली पश्चिम में महावीर नगर में संकेत नामक बिल्डिंग के एक दफ्तर से एक शख्स डब्बा ट्रेडिंग कर रहा है। यहां से मूडी नामक एप्लीकेशन के जरिये गैरकानूनी तरीके से वित्तीय कामकाज और सौदे किये जा रहे थे। पुलिस ने स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी जिसके बाद स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों की मदद से पुलिस ने इस जगह पर छापेमारी की। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी जतीन मेहता (45) से पाच मोबाइल, एक टैब, एक लैपटॉप और 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी ने मार्च से 20 जून तक 4 हजार 672 करोड़ रुपये के शेयर्स की खरीद-बिक्री की है और सरकार को करीब 1 करोड़ 95 लाख 64 हजार 888 रुपये के राजस्व का चूना लगाया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
