Singhvi again Goregaon Youth Council President
मुंबई । तेरापंथ युवक परिषद गोरेगांव की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। विजय गीत का संगान महेश चपलोत, सुभाष कोठारी, नीलेश सांखला, मनीष सिंघवी ने किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभाध्यक्ष चतरलाल सिंघवी ने किया। परिषद् अध्यक्ष रमेश सिंघवी ने स्वागत किया। मंत्री सुमित चोरड़िया ने प्रतिवेदन व आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष नीलेश सांखला ने दिया। चुनाव अधिकारी सुरेश ओस्तवाल व अशोक सिंघवी थे। हितेश राठौड़ ने रमेश सिंघवी के नाम की प्रस्तावना की व समर्थन नीलेश पी सांखला एवं नीलेश ए सांखला ने किया। इस पर सिंघवी को पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यकारिणी में मंत्री सुमित चोरड़िया, निवर्तमान अध्यक्ष नीलेश ए सांखला, कोषाध्यक्ष नीलेश पी सांखला, उपाध्यक्ष महेश चपलोत व ध्रुव राठौड़, सहमंत्री कमलेश धाकड़ व रवि सोलंकी, संगठन मंत्री मनीष सिंघवी एवं अवि धाकड़ किशोर मंडल संयोजक एवं सह संयोजक देव कच्छारा मनोनीत किए गए। प्रवास व्यवस्था समिति स्वागताध्यक्ष भीकमचंद नाहटा, संयोजक सुरेश राठौड़, सुभाष सिंघवी, स्थानीय सभा मंत्री रमेश राठौड़, रमेश बोहरा, महिला मंडल संयोजिका कांता सिसोदिया, पिंकी सांखला, ममता चिपड़, रेखा सेठिया, कोषाध्यक्ष प्रतिमा सांखला उपस्थित रहे। यह जानकारी विकास धाकड़ ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story