✕
जूलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम, दो लुटेरे फरार
By EditorialPublished on
मनोर बाजार में पांचाल समाज हॉल के नजदीक भाग्यलक्ष्मी ज्वेलर्स में दोपहर डेढ़ बजे के करीब दो अज्ञात शख्स सोने-चांदी की दुकान में लूट के इरादे से घुसे थे। अंदर दाखिल होते ही उनमें से एक ने दुकान मालिक उमेश पाटील को चाकू दिखाकर डराना-धमकाना शुरु कर दिया।

मनोर । मनोर बाजार में पांचाल समाज हॉल के नजदीक भाग्यलक्ष्मी ज्वेलर्स में दोपहर डेढ़ बजे के करीब दो अज्ञात शख्स सोने-चांदी की दुकान में लूट के इरादे से घुसे थे। अंदर दाखिल होते ही उनमें से एक ने दुकान मालिक उमेश पाटील को चाकू दिखाकर डराना-धमकाना शुरु कर दिया। लेकिन तभी उमेश पाटील ने चीख-पुकार मचाना शुरु कर दिया। आरोपियों में से एक ने उसी समय पर दुकान मालिक पर हमला करने की कोशिश की। दुकान मालिक की चीख-पुकार सुनकर पासपड़ोस के दुकानदार और ग्रामवासियों के जमा होने से पहले ही आरोपी घबराकर बाईक पर सवार होकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही मिनटों के भीतर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Next Story
Related News
X



