✕
ब्रोकली ही नहीं इसका जूस भी है बड़ा फायदेमंद, ये बीमारियाँ रहेंगी दूर
By EditorialPublished on
ब्रोकली (Broccoli) खाने में टेस्टी होने के साथ- साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. इसे कई प्रकार से खा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रोकली का जूस भी कई बीमारियों से आपको दूर रखता है. डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल (Diabetes and Cholesterol Control) करने में भी ये जूस (Juice) काफी फायदेमंद है. साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर बनाए रखने में भी इससे मदद मिलती है.

ब्रोकली : ब्रोकली (Broccoli) खाने में टेस्टी होने के साथ- साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. इसे कई प्रकार से खा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रोकली का जूस भी कई बीमारियों से आपको दूर रखता है. डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल (Diabetes and Cholesterol Control) करने में भी ये जूस (Juice) काफी फायदेमंद है. साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर बनाए रखने में भी इससे मदद मिलती है.
- ब्रोकली के जूस के हैं बहुत फायदे
दरअसल, ब्रोकली में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन और विटामिन-ए की मात्रा अच्छी होती है. इसके अलावा फाइबर और विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत (Health) के लिए बेहद जरूरी होता है, तो चलिए जानते हैं कि ब्रोकली के जूस के क्या- क्या फायदे हैं.
- कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल
ब्रोकली के जूस में घुलनशील फाइबर होते हैं, जिसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल (Cholesterol Control) करने में मदद मिलती है. बता दें कि आपकी बॉडी में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं. पहला गुड और दूसरा बैड. अगर बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम अधिक हो जाता है. ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है.
- बीपी रहता है कंट्रोल
हाई बीपी (High BP) और हार्ट (Heart) के मरीजों के लिए भी ब्रोकली का जूस काफी फायदेमंद है. बीपी कंट्रोल (BP Control) रखने के साथ- साथ हार्ट की बीमारी का खतरा भी इस जूस से कम हो जाता है.
- ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
ब्रोकली के जूस में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर (Antioxidants and Fiber) होते हैं, जिसकी मदद से डायबिटीज कट्रोल (Diabetes Control) करने में मदद मिलती है. इसके सेवन से ब्लड में शुगर का लेवल कम हो सकता है. साथ ही इंसुलिन के स्तर को भी संतुलित रखने में यह सहायक है. बता दें कि इसके सेवन से टाइप 2 डायबिटीज को कम किया जा सकता है.
- हड्डियां होंगी मजबूत
हड्डियों के लिए भी ब्रोकली का जूस काफी फायदेमंद है. इसमें कैल्शियम और विटामिन (Calcium and Vitamins) के भरपूर मात्रा में होता है, जिसके सेवन से हड्डियों को मजबूत Strong Bones) करने में मदद मिलती है.

Editorial
Next Story
Related News
X



