✕
योगा के लिए एकजुट हुए जोधपुरवासी
By EditorialPublished on
इंटरनेशनल योग डे (International Yoga Day) पर आज जोधपुर (Jodhpur) में विभिन्न स्थानों पर योग का आयोजन हुआ। बीएसएफ के जवानों ने सूर्योदय के साथ ही आसन प्रणायाम आदि कर योग डे मनाया । इधर] रिजर्व पुलिस लाइन में भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया। रेलवे ग्राउंड में रेलवे के कर्मचारियों ने योग कर योग दिवस मनाया। 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, पत्र सूचना कार्यालय, नेहरु युवा केंद्र, इग्नू के अधिकारी और कर्मचारियों समेत स्टूडेंट्स ने योग किया ।

x

जोधपुर (कास)। इंटरनेशनल योग डे (International Yoga Day) पर आज जोधपुर (Jodhpur) में विभिन्न स्थानों पर योग का आयोजन हुआ। बीएसएफ के जवानों ने सूर्योदय के साथ ही आसन प्रणायाम आदि कर योग डे मनाया । इधर] रिजर्व पुलिस लाइन में भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया। रेलवे ग्राउंड में रेलवे के कर्मचारियों ने योग कर योग दिवस मनाया। 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, पत्र सूचना कार्यालय, नेहरु युवा केंद्र, इग्नू के अधिकारी और कर्मचारियों समेत स्टूडेंट्स ने योग किया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव सुरेंद्र सिंह सांदू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'वन वर्ल्ड वन हेल्थ' की थीम पर आयुष मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य योग प्रोटोकॉल की पालना करते हुए जिला एवं सैशन न्यायालय परिसर, जोधपुर महानगर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण ने भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक मनीष ज्ञानचंद गोयल ने शिविर में योग करवाया तथा इस अवसर पर उन्होंने योग की महत्वत्ता के बारे में जानकारी भी दी ।
उमेद क्लब में आयोजित योगा डे में क्लब मेंबर्स ने योगा किया। मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के सुनील जयसिंघानी मनीषा ने मेंबर्स को योग करवाया । इस मौके पर इस मौके पर क्लब के सदस्यों सहित, क्लब अध्यक्ष हंसराज बाहेती, सचिव कपिल गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य आनंद मेवाड़ा, कपिल पटवा व चित्त मोहन सिंह, मोनिका चौहान और रमेश जैन उपस्थित रहे। योग आसन के बाद कॉम्पिटिशन भी करवाया गया, इसमें विजेताओं को उपहार दिया गया। योगा स्टूडियो अंजू योगा नेचर एंड बैलेंस इंस्ट्रक्टर अंजू पाराशर ने आज अपने स्टूडेंट्स को मेहरानगढ़ फोर्ट के माता टेकरी पर योग और प्राणायाम करवाएं। साथ ही योग के महत्व को समझाया और उसे हमारे जीवन में अपनाने के लिए सभी को प्रोत्साहन दिया ।
उम्मेद राजकीय स्टेडियम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, महापौर उत्तर कुंती देवड़ा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भल्लूराम खीचड़, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ विष्णु दत्त दाधीच, सहायक निदेशक डॉ अशोक कुमार मित्तल, आयुष नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र कच्छवाह सहित लगभग पंद्रह सौ लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया जिला प्रशासन व आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य समारोह राजकीय उम्मेद स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारम्भ योग महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर उपखंड अधिकारी शहर दक्षिण अपूर्वा परवाल व नारकोटिक्स ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक एस डी जाम्बोडकर ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं आयुर्वेद विभाग निदेशक डॉ अशोक कुमार मित्तल, जोधपुर के उपनिदेशक डॉ मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि स्टेडियम में नगर निगम महापौर कुन्ती देवड़ा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भल्लूराम खीचड़, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ विष्णु दत्त दाधीच, सहायक आयुष नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र कच्छवाह सहित लगभग पंद्रह सौ लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें योग प्रदर्शक डॉ रामलाल जाट, किरण मालवीय, ममता पटेल, उम्मेद कँवर आदि ने शिथिलीकरण की क्रियाएं, त्रिकोणासन, ताड़ासन, शलभासन, वृक्षासन, पादहस्तासन आदि आसन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास करवाते हुए विश्व मंगल कामना की गई।
दक्ष योग प्रशिक्षक डॉ गोपाल नारायण शर्मा ने योग क्रियाओं का संचालन करवाया। कार्यक्रम के समापन पर महापौर कुंती देवड़ा ने सभी से शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास हेतु योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए जीवनशैली में सुधार करने का आह्वान किया और सभी विभागों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
