✕
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
By EditorialPublished on
ष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर (Jodhpur) में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम में एनएसटीआई के उपनिदेशक सुजीत आर सिंह ने कहा कि योग सभी के जीवन के लिए आवश्यक है।

x

जोधपुर (कास) । राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर (Jodhpur) में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम में एनएसटीआई के उपनिदेशक सुजीत आर सिंह ने कहा कि योग सभी के जीवन के लिए आवश्यक है। सभी को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए इससे हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी, आकाशवाणी के राजेश व एनएसटीआई संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थीयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक करणाराम तथा कुमारी वंशिका ने योग क्रियाएं कपालभाती, ताडासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार आदि का सभी को योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सहायक निदेशक बीरसिंग पी धामी ने समस्त आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
