✕
रीट पेपरलीक में ईडी की पहली गिरफ्तारी
By EditorialPublished on
रीट 2021 पेपर लीक (REET Paper Leak) मामले में ईडी (ED) ने पहली गिरफ्तारी की है। मुख्य आरोपी (Accused) रामकृपाल मीणा (Ramkripal Meena) को बुधवार को एजेंसी ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने रामकृपाल को 27 जून तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

x

जयपुर (कास) । रीट 2021 पेपर लीक (REET Paper Leak) मामले में ईडी (ED) ने पहली गिरफ्तारी की है। मुख्य आरोपी (Accused) रामकृपाल मीणा (Ramkripal Meena) को बुधवार को एजेंसी ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने रामकृपाल को 27 जून तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।
- सीनियर अफसर भी करेंगे पूछताछ
ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में पूछताछ करेगी। इसके लिए दिल्ली के भी अफसरों के जयपुर पहुंचने की सूचना है। सूत्रों की मानें तो ईडी के पास में कुछ अहम दस्तावेज हैं। इसके आधार पर राम कृपाल मीणा के साथ शामिल लोगों पर कार्रवाई हो सकती है
बहरहाल मौजूदा समय में ईडी मुख्यालय में राम कृपाल मीणा से ईडी के सीनियर ऑफिसर पूछताछ कर रहे हैं। मीणा ने कई बड़े नामों का खुलासा इस पूछताछ के दौरान किया है।
एसओजी की गिरफ्तारी के बाद राम कृपाल मीणा को कुछ दिन पहले ही ईडी ने पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय बुलाया था। यहां पर हुई पूछताछ के बाद ईडी को कई ऐसे साक्ष्य मिले जो मीणा के खिलाफ थे । इस आधार पर ईडी ने उसे गिरफ्तार किया ।
- जयपुर शिक्षा संकुल से लीक किया पेपर
रामकृपाल पर रीट का पेपर जयपुर शिक्षा संकुल से लीक करने का आरोप है। इसमें एसओजी ने मास्टरमाइंड भजनलाल, उदाराम बिश्नोई निवासी जालौर और रामकृपाल मीणा निवासी जगन्नाथपुरी को रफ्तार था। जांच में पता लगा कि उदाराम को रामकृपाल मीणा ने जयपुर में पेपर दिया था। परीक्षा से पहले रीट पेपर जयपुर में शिक्षा संकुल के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा हुआ था। वहां से पेपर को रामकृपाल मीणा ने लीक किया था। रामकृपाल मीणा जयपुर में शिवशक्ति पब्लिक स्कूल चलाता है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के एसएस कॉलेज और स्स् पब्लिक स्कूल को जेडीए ने गिरा दिया था । जेडीए ने चंद मिनटों में ही पूरी तीन मंजिला बिल्डिंग को ग दिया था । रामकृपाल मीणा ने गोपालपुरा बाईपास स्थित जगन्नाथ कॉलोनी में स्कूल व कॉलेज बना रखा था ।

Editorial
Next Story
Related News
X
