✕
अवैध क्वार्टज पत्थर से भरा डम्पर जब्त, आरोपी डिटेन
By EditorialPublished on
पुलिस व खनन विभाग ने साझा कार्रवाई करते हुए अवैध क्वार्ट्ज पत्थर (Illegible Quartz Stone) से भरा डम्पर जब्त कर एक जने को डिटेन किया। थाना प्रभारी हिमांशु सिह राजावत के नेतृत्व मे एएसआई दिग्विजय सिंह, भूपेन्द्रसिंह, जगदीश चालक कानि की टीम का गठन कर कार्यवाही की गई। 20 जून रात को मुखबिर से सूचना मिली कि आसपुर तरफ से अवैध रूप से क्वार्टज पत्थर इकट्ठा कर गाड़ियों भरवा फर्जी तरीके से क्वार्ट्ज गाड़ियों को बंद पड़ी क्वार्ट्ज की माइंस का ई रवन्ना बनवा कांटे पर वजन करवा अवैध क्वार्ट्ज पत्थर को वैध करने का काम कर रह

सागवाडा ( प्रातः काल संवाददाता) । पुलिस व खनन विभाग ने साझा कार्रवाई करते हुए अवैध क्वार्ट्ज पत्थर (Illegible Quartz Stone) से भरा डम्पर जब्त कर एक जने को डिटेन किया। थाना प्रभारी हिमांशु सिह राजावत के नेतृत्व मे एएसआई दिग्विजय सिंह, भूपेन्द्रसिंह, जगदीश चालक कानि की टीम का गठन कर कार्यवाही की गई। 20 जून रात को मुखबिर से सूचना मिली कि आसपुर तरफ से अवैध रूप से क्वार्टज पत्थर इकट्ठा कर गाड़ियों भरवा फर्जी तरीके से क्वार्ट्ज गाड़ियों को बंद पड़ी क्वार्ट्ज की माइंस का ई रवन्ना बनवा कांटे पर वजन करवा अवैध क्वार्ट्ज पत्थर को वैध करने का काम कर रहे हैं। गाड़ियां गुजरात तरफ भेज रहे हैं। अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से भरा एक डम्पर आसपुर से सागवाड़ा की तरफ आ रहा था। थानाधिकारी हिमांशु सिंह मय जाप्ता द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर क्वार्टज से भरे डम्पर एवं ट्रेलर के चालक महेश पिता मावजी डामोर निवासी आरा पुलिस थाना सागवाडा जिला डूंगरपुर राज को डिटेन किया गया। डम्पर को डिटेन कर थाने पर रखवा खनन विभाग को सूचित किया। खनन विभाग एवं सागवाडा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई तो चालक के पास सरोज गर्ग के क्वार्ट्ज की माईन्स का ई रवन्ना पाया गया जबकि मौके पर जांच की गई तो सरोज गर्ग के क्वार्ट्ज की माइसं काफी समय से बंद है। किसी प्रकार की ताजी खुदाई नहीं होना पाया गया। इस प्रकार बंद माइंस का फर्जी तरीके से ई रवन्ना जारी करना पाया गया। चालक के पास ई रवन्ना में वजन 33.41 टन बताया गया जबकि सागवाडा में कांटे से पुनः वजन करवाने पर 45 टन क्वार्ट्ज का वजन होना पाया गया । थाना प्रभारी हिमांशुसिंह राजावत ने बताया कि गाडी का कांटे पर वजन कम बता अवैध रूप से गुजरात तस्करी हो रही थी । इससे सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X


