✕
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करियर काउंसलिंग
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) के सभी सरकारी स्कूलों (Government Schools) में 28 जून से 5 जुलाई तक काउंसलिंग की जाएगी। जिसमें स्कूल में ही पढ़ने वाले टीचर्स अपने स्टूडेंट्स को गाइड करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग टीचर्स की ऑनलाइन ट्रेनिंग भी करवाएगा। ताकि वे स्टूडेंट्स को सही भविष्य की राह बताने में मदद कर सकें । स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि दसवीं कक्षा में पास होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी रूचि और क्षमता के आधार पर सब्जेक्ट के सिलेक्ट कर सकेंगे।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता) । राजस्थान (Rajasthan) के सभी सरकारी स्कूलों (Government Schools) में 28 जून से 5 जुलाई तक काउंसलिंग की जाएगी। जिसमें स्कूल में ही पढ़ने वाले टीचर्स अपने स्टूडेंट्स को गाइड करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग टीचर्स की ऑनलाइन ट्रेनिंग भी करवाएगा। ताकि वे स्टूडेंट्स को सही भविष्य की राह बताने में मदद कर सकें । स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि दसवीं कक्षा में पास होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी रूचि और क्षमता के आधार पर सब्जेक्ट के सिलेक्ट कर सकेंगे।
शिक्षक बनेंगे पथ प्रदर्शक डायल फ्यूचर और 'फयूचर स्टेप्स' (भविष्य की राह) इनिशिएटिव के तहत राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक शिक्षक का 'पथ प्रदर्शक' के रूप में सिलेक्शन किया जाएगा। प्रदेश के सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों से पथ प्रदर्शक के रूप में सिलेक्ट होने वाले शिक्षकों की कार्यशाला 27 जून को जिला और ब्लॉक स्तर पर राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर वीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। इसी दिन शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान इस कार्यक्रम को लॉन्च करेंगे। राज्य और संभाग स्तर पर हेल्प डेस्क दल 30 जून से 5 जुलाई तक (शनिवार एवं रविवार सहित ) को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक परामर्श कार्यक्रम संचालित करेंगे। प्रदेश के सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों में जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के निर्देशन में संस्था प्रधानों द्वारा 28 जून से 05 जुलाई 2023 विद्यार्थियों के लिए परामर्श कार्यक्रम चलाया जाएगा।
Next Story
Related News
X

