Pratahkal-Amit Shah-Rajasthan

उदयपुर. नगर संवाददाता | राजस्थान (Rajasthan) में आगामी माह में होने वाले चुनावों की तैयारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की विशाल आमसभा के बाद अब केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी अपनी चुनावी गतिविधियों का आगाज 30 जून को उदयपुर से करेंगे। 30 जून को अमित शाह गांधी ग्राउण्ड में दोपहर को 12 बजे एक विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे और इस तैयारी के लिए भाजपा (BJP) के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर जोशी ने उदयपुर (Udaipur) में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। साथ ही इस बैठक में तय किया गया कि अमित शाह की जनसभा के लिए उदयपुर लोकसभा की आठों विधानसभाओं को 50 हजार कार्यककर्ताओं का लाने का टारगेट दिया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 50 कार्यकर्ता एवं आमजन को आमंत्रित करने का लक्ष्य तय किया । चंद्रशेखर ने कहा कि 25 जून को आपात काल काला दिवस 27 जून को मोदी प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे और 23 से 30 जून तक होने वाले महासंपर्क अभियान जिसमें घर-घर जाकर संपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों के पत्रक को वितरण करने का कार्य करना है। चंद्रशेखर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की पांच प्रमुख विशेषता है 5 तरह के कार्य ऐसे हैं जिनसे देश को नवीन ऊर्जा मिली है जिसमें आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण के कार्य, जनभागीदारी, सुरक्षा और सुरक्षित भारतीय एवं सांस्कृतिक पुनरूत्थान। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भ्रष्ट सरकार को 2023 के चुनाव में उखाड़ फेंकना है और 2024 में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है।

Pratahkal-Amit Shah will make election conch shell from Mewar on 30th, general meeting will be held at Gandhi Ground
अमित शाह उदयपुर में लोकसभा सम्मेलन के तहत दोपहर करीब 12 बजे भंडारी दर्शक मंडप में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं के हजारों बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित करेंगे। अमित शाह की जनसभा एक ऐतिहासिक जनसभा बने और सभा के माध्यम से जो चुनावी शंखनाद हो वह गांव-गांव, ढाणी- ढाणी तक पहुंचे। राजस्थान की सरकार तुष्टीकरण को शह देने वाली घोर हिंदू विरोधी, भ्रष्टाचार से आकंठ डूबी, दलित और महिला अत्याचार में देश में नंबर एक है और पेपर लीक कर लाखों युवाओं के सपनों को चूर करने वाली गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता उठ खड़ी हो। उन्होंने कहा कि सभा को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता से जुटे । उन्होंने कहा कि इस सभा के लिए संगठन की ओर से बूथ स्तर पर इसकी तैयारी प्रारंभ करें। लोकसभा क्षेत्र में करीब 400 से अधिक शक्ति केंद्रों पर 1-1 प्रभारी की नियुक्ति कर प्रत्येक बूथ की कार्यसमिति के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि आमजन की सहभागिता हो इसके लिए प्रचार के विभिन्न स्त्रोतों का पूरा इंतजाम किया जाए जिससे आमजन में एवं कार्यकर्ताओं में ऐसा वातावरण बने कि हर व्यक्ति की राह उस दिन गांधी ग्राउंड की ओर ही हो। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने के निमित्त विभिन्न कोचिंग क्लासेज के प्रबंधकों से चर्चा कर उस दिन उनकी कोचिंग का अवकाश कर उन युवाओं को सभा में बुलाएं। विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी भाग ले इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकाले, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी रैली निकालें। अगले 7 दिनों में ऐसा माहौल तैयार करें की प्रत्येक व्यक्ति राजनीति के चाणक्य अमित शाह को सुनने के लिए अपना मानस बना ले।

Pratahkal-Amit Shah will make election conch shell from Mewar on 30th, general meeting will be held at Gandhi Ground
2023 में राजस्थान में भाजपा सरकार लाने और 2024 में केन्द्र में पुनः भाजपा की सरकार रिपिट करने के लिए संगठन की बूथ स्तर तक की बैठकें और पन्ना प्रमुख के साथ आमजन से सम्पर्क रखें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के लोकसभा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग करें और हर व्यवस्था को चाक-चौबंद करें, जिससे आने वाले कार्यकर्ताओं एवं आमजन को किसी प्रकार की कोई भी असुविधा ना हो ।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा प्रत्येक जिले में और विधानसभा स्तर पर हर वर्ग और हर समाज संगठन से संपर्क कर उनकी इस सभा में सहभागिता को सुनिश्चित करें। इस दौरान संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, देहात जिला प्रभारी इंदरमल सेठिया, सह प्रभारी महेश शर्मा, सांसद अर्जुन लाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, झाडोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली देहात जिलाधक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, महापौर गोविंद सिंह टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story