✕
योग दिवस पर आचार्य महाश्रमण ने जनता को दी प्रेरणा
By EditorialPublished on
आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) ने योग दिवस (Yoga Day) के अवसर पर योग की महिमा का वर्णन किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को श्वास प्रेक्षा आदि योग का प्रयोग भी कराया। मालाड प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने कहा कि आज विश्व योग दिवस है। योग शब्द बहुत अर्थवान है। जैन दर्शन में योग की परिभाषा दी गई कि शरीर, वाणी और मन की प्रवृत्ति योग है। इस योग दिवस की परिभाषा अलग है। यह योग साधना, आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि की साधना से जुड़ा हुआ है। पतजंलि के अष्टांग योग में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान

x

मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) ने योग दिवस (Yoga Day) के अवसर पर योग की महिमा का वर्णन किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को श्वास प्रेक्षा आदि योग का प्रयोग भी कराया। मालाड प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने कहा कि आज विश्व योग दिवस है। योग शब्द बहुत अर्थवान है। जैन दर्शन में योग की परिभाषा दी गई कि शरीर, वाणी और मन की प्रवृत्ति योग है। इस योग दिवस की परिभाषा अलग है। यह योग साधना, आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि की साधना से जुड़ा हुआ है। पतजंलि के अष्टांग योग में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि का वर्णन किया गया है। यम में अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह आते हैं। इन आठ अंगों में योग बहुत अच्छी तरह समाहित हो गया है। केवल व्यायाम करना ही योग नहीं, अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह भी योग है। सम्यक् ज्ञान, सम्यक् दर्शन और सम्यक् चारित्र भी योग है। अर्थात् आत्मा को मोक्ष जोड़ने वाली समस्त धार्मिक प्रक्रिया योग है। उन्होंने कहा कि समता को महान योग बताया गया है। साधु तो समता के साधक होते ही हैं, आदमी को अपने भीतर समता के भावों का विकास करने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने गुरुदर्शन करने वाली साध्वी काव्यलता आदि साध्वियों को आशीर्वाद प्रदान किया।। अस्परंभ में साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशा ने विचार रखे। वर्षों बाद गुरुदर्शन करने वाली साध्वी काव्यलता ने सहवर्ती साध्वियों संग गीत का संगान किया। संसारपक्ष में मालाड से संबद्ध साध्वी दीप्तियशा ने भी अभिव्यक्ति दी। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता विनोद शेलार ने कहा कि आपके इस प्रवास से हम सभी वर्षों तक ऊर्जावान बने रहेंगे। विधायक अतुल भातखलकर ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
तेरापंथी सभा मालाड अध्यक्ष इंदरमल कच्छारा मंत्री हस्ती भंडारी कोषाध्यक्ष ललित लोढ़ा अर्हम फाउंडेशन अध्यक्ष प्यारचंद मेहता मंत्री अशोक धाकड़ कोषाध्यक्ष राजेंद्र मुथा युवक परिषद अध्यक्ष मनोज लोढ़ा मंत्री सुदर्शन बांठिया कोषाध्यक्ष राजेश कच्छारा महिला मंडल संयोजिका अरुणा चोरड़िया विद्या मेहता उर्मिला भंडारी किशोर मंडल संयोजक पुलकित कोठारी रोहित पटवारी कन्या मंडल संयोजिका साक्षी मादरेचा किंजल मेहता ने अभिवंदना की। विशेष सहयोगी प्रकाश चंद कल्पेश बोहरा का सम्मान किया गया।
प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू महामंत्री महेश बाफना अर्जुनलाल चौधरी महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण सूरजमल दुग्गड माणक धींग किशनलाल डागलिया गणेशलाल कोठारी सुखलाल कच्छारा राजेंद्र मुनोत अविनाश इंटोदिया मनीषा कोठारी सुधीर सांखला सोहनलाल धाकड़ सुधा छाजेड़ अंजू कोठारी प्रियंका सिंघवी कुंदन धाकड़ ताराचंद बांठिया नरेश परमार गौतम डागा मनोहर पटवारी ज्ञानचंद बापना मांगीलाल धींग अर्जुन सिंघवी शांतिलाल मेहता मनोहरलाल भंडारी बाबूलाल बांठिया प्रकाश राठौड़ मनोहरलाल मादरेचा प्रकाश रांका किशन बापना मनसुख धींग उपस्थित रहे। भंवरलाल बापना अनिल चोरड़िया महेश मेहता रमेश सोलंकी सुरेश धोका भरत लोढ़ा दलपत बाबेल ने स्वागत किया। भीमराज कच्छारा अजय डांगी पुखराज सिरोहीया गोतम भंडारी राजेंद्र मुनोत महेश मेहता अनिल चोरड़िया मदनलाल सिरोहिया पारस मेहता प्रमोद सुर्या महेश मेहता भरत लोढ़ा निर्मल कच्छारा प्रमोद छाजेड़ राकेश मंडोत संदीप राठौड सुखलाल कच्छारा अजय डांगी रिखबचंद सूर्या विनीत सुराणा रोशनलाल मेहता ज्ञानचंद बापना पुलकित कोठारी अनिल परमार मुकेश कोठारी भगवती बापना सुरेश धोका रमेश सोलंकी रतन लाल लोढ़ा दीपक बापना भरत भंडारी रमेश मादरेचा शांति धोका मुकेश कच्छारा प्रवीण मेहता देवेंद्र कावड़िया मनीष कटारिया लवेश राठौड़ सुभाष बापना पैलेस मेहता राकेश बापना संजय लोढ़ा रमेश मादरेचा सुभाष दुग्गड अशोक सिंघवी मुकेश चोरड़िया दीपक बापना अनिल कोठारी राकेश धाकड़ सुनील माद्रेचा देवेंद्र कावड़िया गौरव सूर्या बसंत धोका कमलेश कच्छारा पुलकित कोठारी गौरव सूर्या निलेश मादरेचा चेतन छाजेड़ राकेश धाकड़ भेरूलाल राठौड़ पियूष चोरड़िया मलाड संयोजिका अरुणा चोरड़िया विद्या मेहता उर्मिला भंडारी रेखा सिरोहिया वंदना मुनोत गोमती मेहता शोभा परमार रेखा मुथा संगीता परमार अंजू चोरड़िया सीमा कच्छारा पुष्पा सोलंकी कुसुम कोठारी प्रीति धाकड़ भावना कोठारी धुवी मादरेचा सक्रिय रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
