Pratahkal-2 child abusers detained for Rape a minor

उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म (Rape of Minor) के मामले में दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। डिप्टी चेतना भाटी ने बताया कि 14 जून को एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची की बड़ी बहन ने अंबामाता थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसके साथ उसकी 11 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ रिश्तेदार के ही नाबालिग बच्चों ने दुष्कर्म किया। इस पर डिप्टी ने जांच करते हुए इस प्रकरण में 2 नाबालिग बच्चों को डिटेन कर न्यायिक मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय उदयपुर के समक्ष पेश किया, जहां से दोनो सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया।

Next Story