✕
पीछा किया तो पिकअप से गौवंश सड़क पर फैंक फरार
By EditorialPublished on
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिकअप में डालकर गौवश तस्करी कर ले जा रहा था जिसका गौ (Cow) रक्षक द्वारा पिछा करने पर एक-एक गौवश बैल को पिकअप से डालते हुए पिकअप लेकर फरार होने का प्रकरण दर्ज करवाया गया।

सागवाड़ा (प्रातः काल संवाददाता) । अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिकअप में डालकर गौवश तस्करी कर ले जा रहा था जिसका गौ (Cow) रक्षक द्वारा पिछा करने पर एक-एक गौवश बैल को पिकअप से डालते हुए पिकअप लेकर फरार होने का प्रकरण दर्ज करवाया गया।
थाना प्रभारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया की अजय पुत्र भरत बुझ निवासी सेठो की पोल सागवाडा ने रिपोर्ट देते में बताया कि सागवाडा कस्बे में व आस-पास गांवो में गाय व बैल रोड के आस-पास बैठे रहते हैं जिन्हें अज्ञात व्यक्ति पिकअप में डालकर तस्करी के लिए ले जाते हैं। सूचना पर 17 जून रात करीब 2.30 पर वह व शिवांग पंवार, हितेश भोई, रोहित भाई भावेश राठौड, प्रियंक भासरिया निजी वाहन से सरोदा मोड पर निगरानी कर रहे थे कि सरोदा की तरफ से पिकअप आती नजर आई। रोकने का प्रयास किया मगर पिकअप चालक ने वाहन को तेज गति से चलाया । डैयाणा की तरफ भगाने लगा जिस पर पीछा किया तो वाहनों की लाईट की रोशनी से पिकअप के अन्दर देखा तो लगभग 6 बैल जिनकी उम्र 3-4 वर्ष थी, ऊपर से नीचे तक ठूंस रखे थे। पैर व गला बांध था। पीछे दो से तीन लोग खड़े थे। पीछा किया व पुलिस को सूचना दी। एसआई लक्ष्मणलाल मय जाब्ता सरकारी वाहन के आए।
उन्होंने भी पिकअप का पीछा किया। पिकअप डैयाणा की तरफ भागी। हम सभी पीछा कर रहे थे कि डैयाणा घाटा का गांव के बीच मार्ग पर एक-एक कर बैल पिकअप से नीचे डालना शुरू कर दिया। इससे उनका मार्ग अवरूद्ध हो गया। वह लोग पिकअप को लकर धम्बोला की तरफ भाग छूटे। उनके साथ एक आगे एक वाहन भी चल रहा था ।
काफी प्रयास के बाद भी वे लोग भाग गए, रोड पर डाले गये बैल को अन्य वाहन में भरकर गौशाला सागवाडा लाए जिनके सिर व पांवों पर काफी चोट आईं जिनका ईलाज गौशाला में चल रहा है। अनुसंधान थाना प्रभारी हिमांशु सिंह राजावत द्वारा किया जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X


