✕
नगर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़ा शहर
By EditorialPublished on
शहर के जगदीश मंदिर (Jagdish Temple) से मंगलवार दोपहर बाद भगवान जगन्नाथ शहर भ्रमण (Jagannath City Tour) को निकले तो स्वागत व जयघोष के साथ अपार जन समूह स्वागत के लिए उमड़ा। प्रभु के दर्शन पाकर भाव विभोर हुए लोगों, देशी-विदेशी पर्यटकों के समूहों ने जमकर जयकारे लगाए, भजनों पर नृत्य किया व रथयात्रा में शामिल लोगों का स्वागत-सत्कार किया, पुष्प वर्षा की। पताकाएं, ध्वजाएं फहराई जगदीश चौक से शुरू शोभयात्रा में भगवान जगन्नाथ 80 किलो चांदी के रथ पर विराजे (Sitting On 80 Kg Silver Chariot) ।

उदयपुर : शहर के जगदीश मंदिर (Jagdish Temple) से मंगलवार दोपहर बाद भगवान जगन्नाथ शहर भ्रमण (Jagannath City Tour) को निकले तो स्वागत व जयघोष के साथ अपार जन समूह स्वागत के लिए उमड़ा। प्रभु के दर्शन पाकर भाव विभोर हुए लोगों, देशी-विदेशी पर्यटकों के समूहों ने जमकर जयकारे लगाए, भजनों पर नृत्य किया व रथयात्रा में शामिल लोगों का स्वागत-सत्कार किया, पुष्प वर्षा की। पताकाएं, ध्वजाएं फहराई जगदीश चौक से शुरू शोभयात्रा में भगवान जगन्नाथ 80 किलो चांदी के रथ पर विराजे (Sitting On 80 Kg Silver Chariot) । भक्तजनों ने जोशीले नारों से समां बांध दिया तो झांकियों व आखाड़ा प्रदर्शनों ने मन मोह लिया। जगदीश मंदिर से आरंभ हुई भगवान की विशाल रथ यात्रा जगदीश चौक, घंटाघर, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, संतोषी माता मंदिर, मंडी मार्शल चौराहा, अस्थल मंदिर, आरएमवी रोड, कालाजी गोराजी चौराहा और भट्टियानी चौहट्टा से होते हुए रात करीब 11 बजे जगदीश चौक पहुंची। इससे पूर्व भगवान को 21 बंदूकों की सलामी भी दी गई। जगदीश चौक में मंदिर के पुजारियां, यात्रा समिति के सदस्यों व गणमान्यजनों की मौजूदगी में भगवान की पूजा-अर्चना की गई। आगे भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्तजनों ने पारंपरिक वस्त्र धारण कर रथ को जयकारे लगाते हुए खींचा। मार्ग में भक्तों के लिए जगह-जगह शहर की विभिन्न संस्थाओं, धार्मि संगठनों, व्यापार मंडलों आदि की ओर से अल्पाहार, पेय पदार्थ की व्यवस्थाएं की गईं। - यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ की झांकी, भगवान गणेशजी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

Editorial
Next Story
Related News
X


