Pratahkal - Jodhpur News Update - Jodhpur will create history on Yoga Day

जोधपुर : नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 21 जून को जोधपुर (Jodhpur) सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) में इतिहास रचेगा। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर (Rajasthan Ayurved University Jodhpur) इसके लिए एक महीने पहले से तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र और कर्मचारी घंटाघर पर 21 जून को सुबह 8.30 बजे से 22 जून सुबह 10.30 बजे तक लगातार 26 घंटे तक अखंड सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले कई संस्थाओं की ओर से एक दिन पहले मंगलवार को भी योग कार्यक्रम हुए।
आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि 26 घंटों तक आयोजित होने वाले अखण्ड सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में घन्टाघर पर विश्वविद्यालय की टीम के साथ-साथ राज्य की सभी संबद्धता प्राप्त आयुष महाविद्यालयी एवं अनेक विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी फेसबुक एवं यूट्यूब के माध्यम से सहभागी बनेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संरक्षण के लिए लाभदायी सूर्य नमस्कार एक सहज सरल महत्वपूर्ण योग है, जिसमें अनेक योगासनों का समावेश है। कुल सचिव सीमा कविया ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का घंटाघर पर कल बुधवार प्रातः 8.30 बजे माननीय कुलपति प्रो. प्रजापति के साथ जोधपुर उत्तर की महापौर कुन्ती देवडा, संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द्र मीना तथा जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता शुभारंभ करेंगे।
जसवंत थडा पर योग करने उमड़े लोग :
उड़ान फ़ाउंडेशन व एफ़एफ़ओआई ब्लड डोनर्स ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हैरिटेज जसवंत थड़ा पर योगाभ्यास कार्यक्रम रखा गया । उड़ान फाउंडेशन अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया की 9 वर्षीय योगा एक्सपर्ट परिणीति विशनोई ने अभ्यास करवाया। इस अवसर पर एफएफओआई ब्लड ग्रुप अध्यक्ष आदर्श शर्मा, दीपक सोनी, दुष्यंत व्यास, मनीष गौड़, निलेश सोनी, सुभाष विश्नोई, हिमांशु कच्छवाहा, कुणाल धनाडिया, खमूराम बिश्नोई, राहुल ओझा, सौरव वाल्मीकि, प्रतीक सोनी, अक्की सिंह, ओंकार राजपुरोहित, मौजूद रहे। मरुधरा खेलकूद विकास संस्थान की ओर से सुमेर स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया।

Editorial

Editorial

Next Story