Pratahkal-Nakabjan and Kabadi Arrested
उदयपुर (प्रा.सं.) । जिले की कुराबड़ थाना पुलिस ने जगत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से पंखा व पानी की मोटर चोरी (Theft) कर कबाड़ी को दो हजार रूपये में बेच देने के मामले में पुलिस ने नकबजन व कबाड़ी को गिरफ्तार (Arrested) किया और चोरी का माल बरामद किया।
एसआई ईश्वरलाल ने बताया कि जगत पीएचसी कुराबड़ के | कम्पाउण्डर लक्ष्मणसिंह रावत निवासी सुभाषनगर ने गत 15 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि अस्पताल की खिड़की तोड़कर पुराना सामान पंखे, | पानी की मोटर व अन्य सामान चुराने के मामले में पुलिस ने रोड़दा कुराबड़ निवासी भेरूलाल पुत्र दलिंगा मीणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी किया गया माल कबाड़ी थानाखेड़ी अदवास निवासी | गंगाराम पुत्र केसा मीणा को बेच दिया। इस पर पुलिस टीम ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया। दोनों को आज अदालत में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
Next Story