✕
हर घर-आंगन योग थीम पर मनाया जाएगा अन्तरर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह
By EditorialPublished on
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) उत्साह एवं उल्लास से मनाया जाएगा। जयपुर (Jaipur) में जिला स्तरीय समारोह रामनिवास बाग स्थित फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह हर घर-आंगन योग, वसुधैव कुटुम्बकम् की थीम पर सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित होगा ।

x

जयपुर (कासं) । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) उत्साह एवं उल्लास से मनाया जाएगा। जयपुर (Jaipur) में जिला स्तरीय समारोह रामनिवास बाग स्थित फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह हर घर-आंगन योग, वसुधैव कुटुम्बकम् की थीम पर सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित होगा ।
अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद विभाग डॉ. जितेन्द्र सिंह कोठारी ने बताया कि समारोह को लेकर आयोजन स्थल पर आयुर्वेद विभाग के चिकित्साधिकारी, नर्सिंगकर्मी एवं अन्य कार्मिकों के साथ-साथ राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्वाभ्यास किया। योगाभ्यास करवाने का कार्य डॉ. कल्पना वर्मा, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, डॉ. राहुल पाराशर एसोसिएट प्रोफेसर एवं महाविद्यालय के छात्रों की टीम ने करवाया।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल एवं डॉ. चन्द्रशेखर भारद्वाज ने समस्त विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सामूहिक रूप से योगाभ्यास करने हेतु आह्वान किया।
सहायक निदेशक डॉ अंशुमान चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभाग यथा शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम ग्रेटर / हेरिटेज जयपुर, पुलिस विभाग, एन.सी.सी, स्काउट एण्ड गाईड, नेहरू युवा केन्द्र आदि विभाग के सभी कार्मिक एवं वॉलेन्टियर्स कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे एवं सहयोग प्रदान करेंगे।
Next Story
Related News
X

