✕
धाकड़ को पुनः विरार तेयुप की कमान
By EditorialPublished on
तेरापंथ युवक परिषद्, विरार (Terapanth Yuvak Parishad, Virar) की वार्षिक साधारण सभा तेरापंथ भवन में आयोजित की गई। तेजराज हिरण ने नमस्कार महामंत्र से सभा की शुरुआत की। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन पूनमचंद हिरण ने किया। परिषद् अध्यक्ष हेमंत धाकड़ ने स्वागत किया। कोषाध्यक्ष संतोष हिरण ने आय व्यय का ब्योरा दिया।

x

मुंबई । तेरापंथ युवक परिषद्, विरार (Terapanth Yuvak Parishad, Virar) की वार्षिक साधारण सभा तेरापंथ भवन में आयोजित की गई। तेजराज हिरण ने नमस्कार महामंत्र से सभा की शुरुआत की। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन पूनमचंद हिरण ने किया। परिषद् अध्यक्ष हेमंत धाकड़ ने स्वागत किया। कोषाध्यक्ष संतोष हिरण ने आय व्यय का ब्योरा दिया। उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी, प्रदीप बड़ाला, विवेक सांखला, नरेश बोहरा, सभाध्यक्ष रमेश हिंगड़,मंत्री अजयराज फ़ुलफ़गर, जीवन सांखला, विकास हिरण, लीना सोलंकी, दर्शन सोलंकी ने विचार रखें। इसके बाद धाकड़ ने कार्यकारिणी निरस्त की। चुनाव अधिकारी विनोद कोठारी व सुखलाल चौहान थे। अध्यक्ष हेतु किसी का नाम नहीं आने पर सदन से राजेश सोलंकी द्वारा हेमंत धाकड़ के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन अंकित डांगी व प्रदीप बडाला ने किया। चुनाव अधिकारी ने धाकड़ के नाम की घोषणा की। सभाध्यक्ष रमेश हिंगड व जीवराज सांखला ने विचार रखे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने मंत्री विजय धाकड़ व कोषाध्यक्ष विकास हिरण को बनाया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष हितेश हिंगड़ ने किया। संचालन अंकित डांगी व विजय धाकड़ ने किया। यह जानकारी विकास हिरण ने दी।
Next Story
Related News
X

