Pratahkal-Arrival of Acharya Mahashraman in Borivali on 22
मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) एवं अणुव्रत यात्रा का बोरिवली (Borivali) में आगमन पर स्वागत किया जाएगा। वे 22 जून को नेशनल पार्क के पोदनपुर त्रिमूर्ति में दो दिवसीय प्रवास के लिए आयेंगे।आचार्य महाश्रमण, साध्वी प्रमुखा विश्रुतप्रभा, बहुश्रुत परिषद के संयोजक मुख्य मुनि महावीर कुमार, साध्वीवर्या साध्वी सम्बुदयशा एवं धवल सेना का बोरिवली प्रवास 22 और 23 जून को रहेगा।
तेरापंथी सभा (Terapanthi Sabha) बोरिवली के अध्यक्ष कैलाश बेताला ने बताया कि धर्मप्रेमी आचार्य प्रवर की अभिवंदना के लिए आतुर हैं। आचार्य महाश्रमण मालाड ईस्ट से प्रातः सात बजे विहार कर बोरिवली पूर्व पहुंचेंगे। बोरिवली युवक परिषद अध्यक्ष मिलापचंद के अनुसार रैली कांदिवली से प्रारंभ होगी जो पोदनपुर बोरिवली ईस्ट में धर्म सभा में परिवर्तित होगी। पुरुष सफ़ेद गणवेश तो महिलायें केसरिया परिधान में स्वागत करेंगी। ज्ञानशाला के बच्चे भी गुरुदेव का स्वागत करेंगे।
कार्यक्रम में सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक सुनील राजे, प्रकाश सुर्वे, नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, स्थानीय दिगंबर समाज अध्यक्ष जितेंद्र किकावत, सुरेंद्र कोटडिया, महेंद्र शाह, आशीष जैन, जितेंद्र जैनम प्रदीप जैन, रमेश रणदीव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। महिला मंडल संयोजिका लीला मालू ने बताया कि जगह जगह होर्डिंग, स्वागतद्वार और जैन ध्वज लगाए जा रहे हैं।
बोरिवली तेरापंथी सभाध्यक्ष कैलाश बेताला मंत्री ललित सिंघवी संयोजक संजय बोथरा कोषाध्यक्ष धनपत सेठिया युवक परिषद अध्यक्ष मिलाप बापना मंत्री विनीत चोरड़िया रूपलाल सिंघवी पारस चोरड़िया ओमप्रकाश सामोता राजेंद्र सेठिया संजय बेताला हस्तीमल कावड़िया गेहरीलाल संपत कोठारी यशवंत सोनी किशोर धाकड़ राजेश बेंगानी भरत धाकड़ जितेंद्र लोढ़ा विकास धाकड़ वरुण भंसाली कमल सेठिया राजीव कोठारी महेंद्र नाहटा ताराचंद छाजेड़ उदयलाल धाकड़ संयोजिका लीला मालू किशोर मंडल कन्या मंडल ज्ञानशाला की संपूर्ण टीम सक्रिय है।

Editorial

Editorial

Next Story