✕
63 लाख की ठगी का फरार आरोपी, दो महीने बाद सूरत से गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जवेरी बाजार के एक जूलरी कारोबारी से अप्रैल में 63 लाख रुपये की ठगी कर फरार हुये एक कारोबारी को पुलिस ने दो महीने की तलाश के बाद आखिरकार गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) से गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

मुंबई । जवेरी बाजार के एक जूलरी कारोबारी से अप्रैल में 63 लाख रुपये की ठगी कर फरार हुये एक कारोबारी को पुलिस ने दो महीने की तलाश के बाद आखिरकार गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) से गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम किरीट पटेल है और ठगी के शिकार जूलरी कारोबारी विजय दोशी से उसकी पहचान एक दोस्त के जरिये हुई थी। पटेल अक्सर विजय की जूलरी शॉप पर आता था और अपने ग्राहकों की पसंद के मुताबिक गोल्ड और डायमंड विजय से खरीदता था।
पटेल ने 3 अगस्त 2022 को जूलर विजय से क्रेडिट पर गोल्ड और डायमंड जूलरी खरीदी थी और जल्द ही भुगतान करने का वादा किया था। शुरु में तो पटेल विजय से मोहलत मांगता रहा लेकिन जब जूलर ने तकादा बढ़ा दिया तो उसने जूलर विजय का फोन उठाना ही बंद कर दिया। थक-हारकर विजय ने दिसंबर 2022 में पटेल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सुशील वंजारी ने इस मामले की जांच की और 5 अप्रैल 2023 को एफआईआर दर्ज की गई। पटेल तब तक फरार हो चुका था और पुलिस की टीम उसे तलाश रही थी। पुलिस जांच और तलाश के सिलसिले में पटेल के सूरत स्थित घर भी पहुंची लेकिन वहां पता चला कि उसने अपना पता बदल दिया है और उसका मोबाइल नंबर भी बदल गया है। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर काफी पड़ताल और कई लोगों से पूछताछ के बाद पटेल का मौजूदा नंबर हासिल किया। इसके बाद जब मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की गई तो पता चला कि वह सूरत में है। पुलिस ने तत्काल उसे धर दबोचा और मुंबई ले आई। ठगी के इस मामले में पटेल की गिरफ्तारी कर ली गई है और उसे 21 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पटेल अप्रैल से वांछित था और आखिरकार सूरत में वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस अब पटेल से ठगी का माल बरामद करने में जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X


