✕
दोस्त संग झालरे पर घूमने आया युवक डूबा
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) महामंदिर क्षेत्र में स्थित झालरे (पानी का कुंड) पर एक युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। उसने नहाने के लिए झालरे में छलांग लगाई लेकिन बाहर नहीं आया।

x

जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) महामंदिर क्षेत्र में स्थित झालरे (पानी का कुंड) पर एक युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। उसने नहाने के लिए झालरे में छलांग लगाई लेकिन बाहर नहीं आया। साथ आए दोस्तों ने पुलिस व परिवार को सूचना दी। मौके पर सिविल डिफेंस की टीम उसकी तलाश शुरू की। पांच घंटे बाद उसका शव निकाला गया।
महामंदिर थाना की एसएचओ मुक्ता पारीख ने बताया कि सांसी बस्ती खोखरिया निवासी 20 वर्षीय श्रवण अपने दोस्तों के साथ आया था। चार बजे नहाने के लिए झालरे में छलांग लगाई और डूब गया। गोताखोर व सिविल डिफेंस की टीम ने रात को 9 बजे उसका शव बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि दोस्तों के साथ दोपहर तीन बजे घूमने के लिए निकला था। शाम 4 बजे झालरे में डूबा । श्रवण घास कटिंग का काम करता है। चार वर्ष पहले ही शादी हुई और दो बच्चे हैं।
Next Story
Related News
X

