✕
कुंभलगढ़-आमेट में हादसा : भाई- बहन और किशोर की डूबने से मौत
By EditorialPublished on
कुंभलगढ़ और आमेट (Kumbhalgarh and Amet) थानान्तर्गत दो हादसों में नहाने गए भाई-बहन सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। कुंभलगढ़ में भाई-बहन जबकि आमेट में एक किशोर नहाते समय डूब गया। कुंभलगढ़। थाना क्षेत्र के काकरवा ग्राम पंचायत स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी (Resident of Indira Colony) दो भाई बहन घर से दूर एक नाड़ी बांदा थलक में नहाने के लिए उतरे जो वापस बाहर नहीं निकले।

x

उदयपुर : कुंभलगढ़ और आमेट (Kumbhalgarh and Amet) थानान्तर्गत दो हादसों में नहाने गए भाई-बहन सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। कुंभलगढ़ में भाई-बहन जबकि आमेट में एक किशोर नहाते समय डूब गया। कुंभलगढ़। थाना क्षेत्र के काकरवा ग्राम पंचायत स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी (Resident of Indira Colony) दो भाई बहन घर से दूर एक नाड़ी बांदा थलक में नहाने के लिए उतरे जो वापस बाहर नहीं निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, आशीष मेवाड़ा, रजनीश शर्मा, विनोद खटीक और अन्य ग्रामीणों की मदद से दोनों शव को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) केलवाड़ा पर लाए जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामला दर्ज कर जांच जारी है। मृतकों के पिता सोहनलाल भील ने बताया कि उसके दोनों बच्चे रतनलाल भील 14 वर्ष और सीता 10 वर्ष सोमवार सुबह घर से गांव में जाकर गेहूं पिसवा कर लाए थे। इसके बाद जब उन्होंने बकरियों के लिए पत्ते लाने की तूफ़ान के डर से मना कर दिया और दोनों बिना बताए नहाने चले गए। कुछ देर बाद लगभग दिन में 12.30 बजे एक बच्चे ने आकर बताया कि उनके दोनों भाई-बहन नाडी में डूब गए हैं। यह सुनते ही वह भागता हुआ बांदा थलक नाड़ी पहुंचा तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी ।
गड्ढे में नहाते किशोर की डूबने से मौत
आमेट | पुलिस थाना (Police Station) आमेट क्षेत्र के जेतपुरा ग्राम पंचायत के एक माइंस के गड्ढे में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकाल कर आमेट सीएचसी (CHC) ले गई। एएसआई खेमराज सालवी ने बताया कि ग्राम भाकरोदा में एक माइंस में बने खड्डे में नहाते धरमु पुत्र मूलाराम भील निवासी ग्राम जोज थाना चारभुजा की डूबने से मौत हुई। वह अपने ननिहाल में नाना प्रताप पिता लालू भील के यहां रह रहा था । सवेरे बकरियो चराने गया, इसी दौरान वहां नहाने लग गया। पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया। पीएम करवाकर शव परिजनों को सुपूर्द किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
