✕
श्याम पालीवाल हत्याकांड के बाद से फरार मुख्य आरोपी सर्व समाज ने दिया ज्ञापन, कलेक्ट्रेट घेराव की दी चेतावनी
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) जिले के ओसियां थाना क्षेत्र के चेराई गांव में हुए श्याम पालीवाल हत्याकांड (Shyam Paliwal Murder Case) में मुख्य आरोपियों (Main accused) को गिरफ्तार (Arrested) करने की मांग को लेकर सोमवार को सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर (Collector) और रेंज आईजी को ज्ञापन दिया।

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) जिले के ओसियां थाना क्षेत्र के चेराई गांव में हुए श्याम पालीवाल हत्याकांड (Shyam Paliwal Murder Case) में मुख्य आरोपियों (Main accused) को गिरफ्तार (Arrested) करने की मांग को लेकर सोमवार को सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर (Collector) और रेंज आईजी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि 24 मई को हुए हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन ने धरना स्थल पर समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस (Police) पकड़ से दूर हैं।
पुलिस की ऐसी क्या मजबूरी रही कि श्याम की हत्या के बाद घटनास्थल से सीधा परिवार के सदस्य को बिना जानकारी और बिना मेडिकल जांच के बॉडी को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया । इस घटना से यह भी संदेह है कि कहीं इस घटना में पुलिस प्रशासन की मिलीभगत तो नहीं थी, क्योंकि मुख्य आरोपी का पिता खुद पुलिस विभाग में आला अधिकारी है। घटना के बाद से ही परिजनों और गवाह में भय का माहौल है। इसलिए मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अगले सप्ताह सोमवार तक कार्रवाई नहीं होने पर सर्व समाज की ओर से जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। नथमल पालीवाल ने बताया कि मामले में एक माह बाद भी मुख्य आरोपी खुले में घूम रहे हैं। गवाहों को धमकाया जा रहा है। मुख्य आरोपी के पिता पुलिस अधिकारी है। धरना स्थल पर जो आश्वासन दिया गया, उसे पूरा नहीं किया गया। यदि अगले सप्ताह सोमवार तक कार्रवाई नहीं की जाती है तो सर्व समाज की ओर से जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X




