✕
धार्मिक स्थल पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर विरोध संतों ने भूमाफिया के साथ मिलीभगत करने का लगाया आरोप
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) शहर के राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) नगर थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ रोड (Siddhnath Road) पर एक धार्मिक स्थल पर हुई प्रशासन की कार्रवाई को लेकर अब संत समाज विरोध में उतर आया है। संतों ने यहां धरना शुरू कर दिया है।

x

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) शहर के राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) नगर थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ रोड (Siddhnath Road) पर एक धार्मिक स्थल पर हुई प्रशासन की कार्रवाई को लेकर अब संत समाज विरोध में उतर आया है। संतों ने यहां धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफिया (Land mafia) को कब्जा करवाने के लिए पुलिस ने आश्रम पर कार्रवाई करवाई। वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने मिलकर यहां की मूर्तियों को तोड़ दिया। जिससे संत समाज में रोष है। उन्होंने संत समाज की मांगें नहीं मानने पर देशभर के साधु संतों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी। इधर संतों के विरोध के बीच पुलिस (Police) जाब्ता भी तैनात रहा।
औघड़नाथ महाराज ने बताया कि यहां पर हरिओम बाबाजी का 100 साल पुराना प्राचीन धूणा था। बाबाजी ने यहां पर तपस्या की थी । पिछले 12 साल से यहां संत रह रहे थे । कुछ दिनो पूर्व यहां असामाजिक तत्व ने संत के साथ गली- गलौज की।
इसके बाद उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पूरा मंदिर तोड़ दिया । धूणा क्षतिग्रस्त कर दिया । मूर्तियां तोड़ कर पानी में डाल दी गई। शिवलिंग को खंडित कर दिया गया ।
इसलिए हमारी मांग है कि मामले में शामिल जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मुआवजा दिया जाए।
आबुराज से आए संत ने बताया हमारे यहां 100 साल पुराना धूना तोड़ दिया गया। हमारी आस्था, साधु संतों की तपोभूमि को क्षतिग्रस्त कर दिया । साधु-संत जंगलों में नहीं रहेंगे तो कहां रहेंगे । समस्या यदि यहां रहने वाले संत से ही तो आश्रम का क्या कसूर था उसे क्यों उजाड़ दिया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
