Pratahkal-Jodhpur-Polio Dose will be given to 6,37,818 children up to five years
जोधपुर (कासं) । जिले में उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण 25 जून को अयोजित किया जाएगा। इसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवाई (Polio Vaccine) मुफ्त पिलाई जाएगी। जोधपुर जिले के शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 6,37,818 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। ब्लॉक स्तर पर समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तर से भी ब्लॉक वाइज मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
इनका लेंगे सहयोग : चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, शिक्षा विभाग तथा नर्सिंग स्टूडेंट |
6,37,818 बच्चे पांच वर्ष तक के ।
2599 स्थाई बूथ
611 मोबाइल टीम
215 स्थानों पर ट्रॉजिट बूथ
411 सुपरवाइजर नियुक्त।
जागरूकता जरूरी : पोलियो अभियान से सम्बन्धित वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा दी गई है। सभी से आग्रह है कि 25 जून को अपने निकट किसी भी पल्स पोलियो बूथ पर अपने बच्चों को पोलिया दवा पिलाकर पोलिया जैसी संभावित अपंगता के तनाव से मुक्ति पाएं सरकार अपने प्रयास कर रही है. लेकिन कामयाबी तभी मिलेगी, जब हम सब जागरूक रहकर इन प्रयासों को समर्थक देंगे।

Editorial

Editorial

Next Story