Pratahkal-Jaipur-International Yoga Day celebration will be held tomorrow

जयपुर (का.सं.) । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) राज्य मुख्यालय पर यूनियन फुटबॉल ग्राउण्ड नंबर 2, रामनिवास बाग, जयपुर (Jaipur) में प्रात: 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जावेगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी-योग, उपनिदेशक कार्यालय जयपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त निदेशक डॉ. जितेन्द्र सिंह कोठारी ने योग के सफल आयोजन के लिए समितियों के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

Next Story