Pratahkal-Excellent performance of the youth of Jammu-Kashmir and Ladakh in the examination
मुंबई । एचपीसीएल ने अपने सीएसआर प्रयासों के हिस्से के रूप में भारतीय सेना के साथ जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख केन्द्रशासित प्रदेश के इच्छुक और कम विशेषाधिकार प्राप्त छात्रों के लिए 4 स्थानों, श्रीनगर, कारगिल, लद्दाख और राजौरी में "प्रोजेक्ट सुपर-50 मेडिकल एंड इंजीनियरिंग" के तहत आवासीय शिक्षण मंच प्रदान करने के लिए सहयोग किया है। हाल ही में घोषित किए गए परिणामों में एनईईटी यूजी 2023 में छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखा गया, जिसमें छात्रों ने शानदार सफलता दर्ज किया। एनईईटी परीक्षा में बैठने वाले 157 में से कुल 128 छात्रों ने, जिनमें 74 लड़कियां और 54 लड़के शामिल हैं, मेडिकल कोर्स करने के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल पूर्व प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की।
श्रीनगर में कश्मीर सुपर 50 कार्यक्रम के तहत 50 में से सभी 50 छात्रों ने मेडिकल के लिए एनईईटी-यूजी परीक्षा उत्तीर्ण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Next Story