Pratahkal-Delegation met the Governor C. P. Radhakrishnan
मुंबई । झारखंड (Jharkhand) के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन (Governor C. P. Radhakrishnan) से मुंबई राजभवन में जैन अल्पसंख्यक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। दल ने सम्मेद शिखरजी तीर्थ (shri sammed shikharji Tirth) की पवित्रता अबाधित रहे, इस ओर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी, राष्ट्रीय महामंत्री संदीप भंडारी, भाजपा (BJP) जैन प्रकोष्ठ महाराष्ट्र के महामंत्री विकास आच्छा, योगेश पाटनी, नीरव देढिया, आदिश जैन, जयेश ओसवाल आदि उपस्थित थे।
Next Story