Pratahkal-Rajasthan-CM Ashok Gehlot will Visit cyclone affected districts today
जयपुर ( कासं ) । राजस्थान (Rajasthan) के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) मंगलवार को बिपरजॉय चक्रवात प्रभावित जिलों का दौरा (Visit cyclone affected) करेंगे। वे पाली, जालौर, सिरोही, बाड़मेर और जोधपुर के दौरे पर रहेंगे। सीएम गहलोत ने दौसा जाने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है। बता दें सीएम गहलोत को दौसा जिले में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करने के लिए जाना था, लेकिन सीएम ने अपना कार्यक्रम अचानक कर दिया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बिपरजॉय का असर बरकरार है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। कई जगह पर भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त होता हुआ नजर आ रहा है।
मौसम विभाग ने सोमवार को 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, है जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में कई जिलों में हो रही बारिश के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बारिश का दौर अभी भी जारी : जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार चक्रवाती तूफान के असर से प्रदेश के कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश दर्ज की गई है। फिलहाल यह सिस्टम डिप्रेशन के रूप में जोधपुर से 100 किलोमीटर पूर्व दिशा की ओर पाली की तरफ बना हुआ है। यह सिस्टम धीरे - धीरे उत्तर पूरब दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। कई जिलों में 200 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। बारिश का दौर अभी भी जारी है।
Editorial

Editorial

Next Story