✕
चपलोत बने बांद्रा युवक परिषद् अध्यक्ष
By EditorialPublished on
तेरापंथ युवक परिषद बांद्रा की वार्षिक मीटिंग तेरापंथ भवन बान्द्रा में आयोजित की गई, जिसमे महेश चपलोत को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जितेंद्र परमार ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन एवं अध्यक्ष प्रशान्त परमार ने स्वागत किया। मंत्री मनीष धोका ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

x

मुंबई । तेरापंथ युवक परिषद बांद्रा की वार्षिक मीटिंग तेरापंथ भवन बान्द्रा में आयोजित की गई, जिसमे महेश चपलोत को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जितेंद्र परमार ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन एवं अध्यक्ष प्रशान्त परमार ने स्वागत किया। मंत्री मनीष धोका ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष महावीर इंटोदिया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जैन भिक्षु फाउंडेशन अध्यक्ष मदनलाल चपलोत, महामंत्री मुकेश नौलखा, मयंक धाकड, सुनिल नौलखा ने विचार व्यक्त किए। मंत्री मनिष धोका ने आभार प्रकट किया। चुनाव अधिकारी कन्हैयालाल परमार, मदनलाल चपलोत व सुरेश धोखा ने अध्यक्ष पद के लिए महेश चपलोत के नाम की घोषणा की। अध्यक्ष ने महावीर इंटोदिया को मंत्री एवं मनीष धोका को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। संचालन महावीर इंटोदिया ने किया।
Next Story
Related News
X

