Pratahkal-Ajit Pawar taunted KCR
पुणे । तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM K. Chandrashekar Rao) के नेतृत्व वाली बीआरएस (BRS) महाराष्ट्र (Maharashtra) में अपना विस्तार करने की कोशिश कर रही है। इस पर राकांपा (NCP) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) ने सोमवार को हमला बोलते हुए कहा कि मायावती (Mayawati) और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने भी पश्चिमी राज्य में पैर जमाने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो सके। अजीत पवार ने कहा कि राव शायद तेलंगाना के बाहर बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वह एक राष्ट्रीय नेता बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल अपने गृह राज्यों के बाहर खुद को मजबूत कर सकते हैं। पवार ने कहा, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री अब महाराष्ट्र में पैर जमाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के रूप में मायावती और मुलायम सिंह यादव ने यहां अपनी-अपनी पार्टियों का विस्तार करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल सका।”
  • महाराष्ट्र में बीआरएस के खर्चे पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “राव तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन यहां महाराष्ट्र में उनकी पार्टी का काम कौन देखेगा?” पवार ने महाराष्ट्र में बीआरएस के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने और टीवी विज्ञापनों पर खर्च पर भी सवाल उठाया। केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव ने हाल ही में महाराष्ट्र के नांदेड़ (Nanded) में रैलियां कीं और केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार पर किसानों और दलितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
बीआरएस ने पिछले महीने पश्चिमी राज्य में पार्टी समितियां बनाने का अभियान शुरू किया था। वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) (VBA) प्रमुख प्रकाश अंबेडकर (Prakash Ambedkar) के औरंगजेब (Aurangzeb) की मजार पर जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि वह (अंबेडकर) अपने स्वेच्छा के अनुसार कहीं भी जा सकते हैं।

Editorial

Editorial

Next Story